सीकर

लॉकडाउन में दवाई लेकर जा रहे युवक की पुलिस की पिटाई से हुई मौत, जीरों नंबर एफआईआर हुई दर्ज

लॉकडाउन के दौरान पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई है। युवक सीकर के त्रिलोकपुरा का रहने वाला था और दवाई लेकर कुचामन जा रहा था। परिजन गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से रविवार रात को घर लेकर पहुंचे थे।
less than 1 minute read
Mar 30, 2020
Youth dies due to police beating in lockdown in Palsana sikar
,,

पलसाना। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई है। युवक सीकर के त्रिलोकपुरा का रहने वाला था और दवाई लेकर कुचामन जा रहा था। परिजन गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से रविवार रात को घर लेकर पहुंचे थे। सोमवार सुबह उसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी। परिजनों ने रानोली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रानोली पुलिस ने जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार रानोली इलाके के त्रिलोकपुरा निवासी रामसिंह शेखावत कुचामन की एक डिफेंस एकेडमी में पिछले डेढ़ साल से काम कर रहा था। इस दौरान लॉकडाउन के दौरान वह गांव त्रिलोकपुरा दवाईयां लेने के लिए आया था। दवाई लेकर वह वापस बाइक से कुचामन जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रामसिंह के साथ अलग-अलग जगह पर दो बार पुलिसकर्मियों ने पिटाई की।

उसे पहले तो पांचवां में और फिर कुचामन में पुलिसकर्मियों ने बेहरमी से मारा। उसके शरीर पर गहरी चोंटें लगी है और वो घायल हो गया। उसने कुचामन पहुंच कर फोन पर परिजनों को बताया। फोन आने के बाद परिजन रविवार देर रात रामसिंह को घायलावस्था में एंबुलेंस से त्रिलोकपुरा घर लाए।

इस दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रानोली थाने में पुलिस पिटाई का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज कर सीकर के कल्याण अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Published on:
30 Mar 2020 09:05 pm
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी