सीकर

आईडिया देने में जयपुर के साथ शेखावाटी के युवा भी आगे

तीन हजार स्कूलों के 14 हजार विद्यार्थियों ने दिए आइडिया  

less than 1 minute read
Oct 04, 2023
इंस्पायर अवाॅर्ड : युवाओं के दम पर पिछले साल भी प्रदेश रहा था आगे

नवाचारों में हमारे बाल वैज्ञानिकों की फिर धाक
नवाचार के दम पर हमारे युवाओं की धाक लगातार देश में मजबूत हो रही है। राजधानी के बाल वैज्ञानिक देशभर में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। हाल ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 2023-24 सत्र के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन मांगे गए, जिसमें देशभर से बच्चों ने अपने आइडिया के साथ आवेदन किया। इसमें प्रदेश की राजधानी फिर सिरमौर है। पिछले महीने तक प्रदेश की तीन हजार स्कूलों के 14 हजार से अधिक बच्चों ने इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं शेखावाटी के होनहार भी आईडिया देने में पीछे नहीं है। चूरू व झुंझुनूं के युवाओं में भी आईडिया देने के लिए लगातार क्रेज बढ़ रहा है।

गत वर्ष भी किया था टॉप
गत वर्ष 2022-23 में जयपुर टॉप रहा था। जिले से 16361 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया अपलोड किए थे। इनमें से 749 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। चयनित विद्यार्थियों को 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।


इस महीने होनी है राष्ट्रीय प्रदर्शनी
इसी महीने में दिल्ली में वर्ष 2021-22 की दसवीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें राज्य के 37 में विद्यार्थियों का चयन हुआ है।


यह हैं प्रदेश के टॉप दस जिले
जिले : आवेदन
जयपुर : 14300
अलवर : 8959
झुंझुनूं : 8199
बाड़मेर : 7659
जोधपुर : 6169
भरतपुर : 6599
चूरू : 5982
सीकर : 5062
हनुमानगढ़ : 5259
उदयपुर : 5222

Published on:
04 Oct 2023 12:54 pm
Also Read
View All