
चाचा के साथ बकरे खरीदने गया युवक चाचा को बिना बताए ही सीकर आ गया। चाचा ने उसे गांवों में ढूंढा व फोन भी किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाए। कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली व फोन की लोकेशन ट्रेस की तो युवक का शव फतेहपुर रोड पर एक बाड़े में मिला। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताकर कोतवाली थाना की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन् किया। घटना के बाद सदमे में युवक की दादी लाड़ो (85) की मौत हो गई। पुलिस ने समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ही घर में दो जनों के जाने से परिवार व मोहल्ले में गमगीन माहौल है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मृतक युवक मोहम्मद सूफियान (24) निवासी मोहल्ला व्यापरियान, सीकर अपने चाचा मोहम्मद हारुन व शफीक के साथ पिकअप गाड़ी में बकरे खरीदने के लिए दांतारामगढ़ क्षेत्र के गांवों में गया था। इस दौरान हारून व शफीक ने भतीजे मोहम्मद सूफियान को धींगपुर गांव में छोड़ दिया और आगे दूसरे गांवों में चले गए। शनिवार शाम को दोहपर करीब तीन बजे मोहम्मद हारुन ने फ्री होने के बाद सूफियान को फोन किया तो सूफियान कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। जबकि मोबाइल फोन पर लगातार रिंग जा रही थी। हारून ने सूफियान की तलाश काफी जगह की और पूछताछ की लेकिन हारून का कहीं कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें : यूट्यूबर और सिंगर है बैंक लूटने वाला आरोपी, हर साल एक बैंक लूटने का था टारगेट, तीसरी वारदात में ही पकड़ा गया
धींगपुर गांव से युवक सीकर आया :
हारून ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सूफियान की लोकेशन ट्रेस की। सूफियान की लोकेशन फतेहपुर रोड रॉयल किंग होटल के सामने वाली गली में एक सूने नोहरे में आ रही थी। परिजनों व पुलिस ने नोहरे में जाकर देखा तो सूफियान बेहोश हालत में नोहरे में पड़ा हुआ था। परिजनों ने सूफियान को एसके अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। एएसआई हिदायत अली ने बताया कि मृतक एक जगह सीसीटीवी फुटेज में इंजेक्शन के साथ नजर आया है।
यह भी पढ़ें : कुत्ते ने नोंचा 4 साल के बच्चे का चेहरा, 15 टांके आए, मौत के मुंह से जिगर के टुकड़े को खींच लाई मां
कॉल डिटेल से खुलेंगे राज
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने सूफियान को कॉल कर अकेला नोहरे में बुलाया था और उसका मर्डर कर दिया। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस सूफियान के कॉल डिटेल निकाल कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे और कानूनी कार्रवाई करे। पुलिस से समझाइश व कुछ युवकों को हिरासत में लेने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।