
सिंगरौली. छत्तीसगढ़ कोरिया के रमदहा जलप्रपात मेें सिंगरौली जिले के शहर से पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार व रिश्तेदार के सात लोग डूब गए। स्थानीय लोगों ने डूबते हुए देखा तो बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। केवल एक युवती को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। बाकी के छह गहरे पानी में लापता हो गए। बेहोशी हालत में युवती को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं देर शाम तक चले रेस्क्यू में तीन का शव बरामद हुआ है। जबकि तीन की तलाश सोमवार की सुबह रेस्क्यू टीम करेगी।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय बैढऩ के माजनमोड़, जयंत व निगाही कॉलोनी निवासी एक ही परिवार व रिश्तेदार के सदस्य रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थेे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बीच नहाते समय अचानक जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिससे एक साथ सभी लोग पानी में डूब गए। घटना के तुरंत बाद एक युवती सुलेखा सिंह निगाही कॉलोनी निवासी व रत्नेश सिंह को बाहर निकाल लिया गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां रत्नेेश को चित्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुलेखा गंभीर हालत में है जिसका उपचार चल रहा है। इसके बाद एक शव और बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैकुंठपुर से राहत बचाव के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची और वॉटर फाल में तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक ऋ षभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष माजनमोड़ का शव बरामद हुआ है। इसके बाद जलप्रपात में लापता चार लोगों की तलाश सोमवार की सुबह रेस्क्यू टीम करेगी।
बॉक्स:
रोते बिलखते घटनास्थल पर रवाना हुए परिजन
दिल दहलाने वाली घटना की खबर जब परिजनों को लगी तो अवाक रह गए। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रमदहा जलप्रपात में एक साथ सात लोगों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर राजीव रंजन मीना व एएसपी शिव कुमार वर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जिले की पुलिस परिजनों को साथ लेकर कोरिया रवाना हुई है।
बॉक्स:
डूबने वालों में तीन सगे भाई-बहन
जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने वालों में तीन सगे भाई-बहन हैं। श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह, हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह, श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह के अलावा दो सगे भाई रत्नेश सिंह पित योगेन्द्र सिंह व अभय सिंह पिता योगेन्द्र सिंह शामिल हंैं। हृदय विदारक इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।
बॉक्स:
गहरे पानी में इनकी तलाश जारी
- श्वेता पिता कमलेश सिंह उम्र 22 वर्ष निगाही कॉलोनी सिंगरौली।
- श्रद्धा पिता कमलेश सिंह उम्र 14 वर्ष निगाही कॉलोनी सिंगरौली।
- अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत सिंगरौली।
बॉक्स:
शव बरामद:
- ऋ षभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष माजन मोहल्ला सिंगरौली।
- हिमांशु पिता कमलेश सिंह उम्र18 वर्ष निगाही कॉलोनी सिंगरौली।
- रत्नेश सिंह पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी जयंत सिंगरौली।
बॉक्स:
सुलेखा सिंह का चल रहा उपचार
बताया गया है कि जलप्रपात में डूबे सुरेखा सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। गंभीर हालत को देख उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गय है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
बॉक्स
बोर्ड में चेतावनी: जलप्रपात डेंजर जोन, यहां नहाना सख्त मना है
कोरिया में अमृतधारा जलप्रपात, गौर घाट, रमदहा, झुमका व गेज जलाशय सहित अन्य पिकनिक स्पॉट हैं। लेकिन पिकनिक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड की अनदेखी करने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। रमदहा जलप्रपात में लगे बोर्ड में लिखा है। सावधान यहां नहाना सख्त मना है, यह डोंजर जोन है। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।
वर्जन:
रमदहा जलप्रपात में सात लोगों के डूबने की खबर है। कोरिया प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। संयुक्त रेस्क्यू टीम तलाश कर रही है। शाम तक में तीन शव बरामद हुए हैं। जबकि एक युवती का स्थानीय अस्पताल मेंं उपचार चल रहा है। बाकी के तीन लोगों की तलाश की जा रही है।
शिव कुमार वर्मा, एएसपी सिंगरौली।