
सिंगरौली. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम घोषणा कर दी गई। कलेक्ट्रेट में परिणाम की घोषणा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। मतदान के बाद केंद्रों में हुई गणना के बाद से जीत को लेकर लगाई जा रही कयासबाजी बिल्कुल सटीक निकली। एक ओर जहां ज्यादातर दिग्गज प्रत्याशियों को हार मिली। वहीं जीत का सेहरा पहनने वालों में युवा प्रत्याशियों की संख्या भी ज्यादा रही है।
जिला पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद अब यह तय हो गया है कि गांव की सरकार कांग्रेस के हाथ में होगी। क्योंकि एक ओर जहां कांग्रेस को जिले की 14 जिला पंचायत सदस्य की सीट में से आठ सीट मिली है। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी कांग्रेस के ही खाते में जाने वाली है। वजह जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एसटी महिला के लिए आरक्षित है और कांग्रेस की विजेता एसटी महिला प्रत्याशी प्रबल दावेदार हैं। तीन में से दो विजेता कांग्रेस से ही मानी जा रहे हैं। एक को निर्दलीय बताया जा रहा है।
वार्ड क्रमांक एक की सामान्य सीट से विजेता बने संदीप शाह आम आदमी पार्टी से हैं। वार्ड क्रमांक दो की सामान्य महिला सीट से जीतीं उषा शाह को भाजपा से हैं। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक तीन की एसटी सीट से जीते राजेंद्र प्रसाद वर्मा भी कांग्र्रेस से हैं। वार्ड क्रमांक चार की एसटी महिला सीट से जीतीं यशोदा पनिका को कांग्रेस का, वार्ड क्रमांक पांच की एससी महिला सीट से जीतीं सविता प्रजापति को निर्दलीय, वार्ड क्रमांक छह की एसटी सीट से जीते राय सिंह को कांग्रेस का व वार्ड क्रमांक सात की एसटी महिला सीट से जीतीं सोनम सिंह कांग्रेस का समर्थक माना जा रहा है।
वार्ड क्रमांक आठ की एसटी महिला सीट से जीतीं सत्यवती सिंह को निर्दलीय, वार्ड क्रमांक नौ की सामान्य महिला सीट से जीतीं चमेली देवी को कांग्रेस से, वार्ड क्रमांक 10 की सामान्य महिला सीट से जीतीं अर्चना सिंह को निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 11 की सामान्य सीट से जीते सोमदेव सिंह को कांग्रेस से, वार्ड क्रमांक 12 की एसटी सीट से जीते अशोक सिंह पैगाम को कांग्रेस से, वार्ड क्रमांक 13 की सामान्य महिला सीट से गीता को भाजपा से और वार्ड क्रमांक 14 की सामान्य सीट से जीते कमलेंद्र प्रताप सिंह को कांग्रेस से माना जा रहा है।
जिपं सदस्य पद के विजेता व निकटतम प्रतिद्वंदी
वार्ड क्रमांक 01 से
संदीप शाह - 7949
देवपति सिंह - 5513
वार्ड क्रमांक 02 से
ऊषा शाह - 18594
ऊषा सिंह - 6177
वार्ड क्रमांक 03 से
राजेन्द्र प्रसाद - 7314
रतिभान - 6798
वार्ड क्रमांक 04 से
यशोदा पनिका - 6760
हीरा सिंह - 5168
वार्ड क्रमांक 05 से
सविता कुमारी प्रजापति - 11707
राजपति साकेत - 5299
वार्ड क्रमांक 06 से
राय सिंह - 6680
गीता देवी सिंह - 4488
वार्ड क्रमांक 07 से
सोनम सिंह - 22755
प्रीति देवेन्द्र पनाडिय़ा - 2167
वार्ड क्रमांक 08 से
सत्यवती सिंह - 12011
अन्नपुर्र्णा - 7498
वार्ड क्रमांक 09 से
चमेली देवी - 18132
खैरुल निशा - 7611
वार्ड क्रमांक 10 से
अर्चना सिंह - 8427
अर्चना प्रवेन्द्र धर - 5879
वार्ड क्रमांक 11 से
सोमदेव सिंह - 6886
बीरेन्द्र कुमार वैश्य - 5860
वार्ड क्रमांक 12 से
अशोक सिंह पैगाम - 5789
दुर्गा सिंह - 5662
वार्ड क्रमांक 13 से
गीता - 12356
ऊषा देवी - 6073
वार्ड क्रमांक 14 से
कमलेन्द्र प्रताप सिंह - 11458
रमाशंकर पाठक - 6923
नोटा में पड़े कुल 1579 मत
जिला पंचायत सदस्य पद के मतदान में इनमें से कोई नहीं यानी नोटा में कुल 1579 मत पड़े हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों में से किसी को भी वोट नहीं देने वाले मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या वार्ड क्रमांक पांच में है। इस वार्ड में 203 मतदाताओं ने नोटा में मत दिया है। वार्ड क्रमांक एक में सबसे कम 49 मत नोटा में पड़े हैं। वार्ड दो में 158 मत, वार्ड में तीन 153, वार्ड 4 में 71, वार्ड छह में 80, वार्ड सात में 59, वार्ड आठ में 156, वार्ड नौ में 154, वार्ड 10 में 83, वार्ड 11 में 58, वार्ड 12 में 124, वार्ड 13 में 96 और वार्ड 14 में 135 मत नोटा में पड़े हैं।
सोनम सबसे अधिक मतों केे अंतर से जीतीं
वार्ड क्रमांक सात से सोनम सिंह ने सबसे अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उन्हें 22755 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीति देवेंद्र पनाडिय़ा को केवल 2167 मत प्राप्त हुए हैं। जीत और हार में 20588 मतों का अंतर है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 12 से विजेता प्रत्याशी अशोक सिंह पैगाम सबसे कम मतों के अंतर से जीते हैं। उन्हें 5789 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दुर्गा सिंह को 5662 मत मिले हैं। इनके बीच मतों का अंतर केवल 127 का है।
सबसे युवा सदस्य यशोदा पनिका
वार्ड क्रमांक चार से जिला पंचायत सदस्य बनीं यशोदा पनिका सबसे युवा सदस्य हैं। शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढऩ से एमएससी रसायनशास्त्र की पढ़ाई पूरी करने वाली यशोदा अक्टूबर 2022 में 22 वर्ष की होंगी। उन्होंने हीरा सिंह को 1592 मतों से हराया है। यशोदा पनिका को 6760 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 5168 प्राप्त हुए हैं। यशोदा बताती हैं कि एमएससी के बाद वह नेट की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना प्रोफेसर बनने का था, लेकिन अब उन्हें जनता की सेवा का मौका मिला है तो इसी में अपना करियर बनाना चाहेंंगी। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में थे, लेकिन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया। इसके बाद पिता शोभनाथ ने बेटी यशोदा से पर्चा भरवाया और जीत दर्ज की।
वाइल्ड लाइफ में कॅरियर बनाना चाहती थी सोनम
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे पिता तिलकराज सिंह की मृत्यु के बाद चुनाव मैदान में उतरी सोनम ने भोपाल के एक कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। पिता के कांग्रेस पार्टी में रहने के बावजूद सोनम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। वह वाइल्ड लाइफ में अपना कॅरियर बनाना चाहती थी, लेकिन अब राजनीति में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र सदमे में है। चुनाव की घोषणा हुई तो सभी ने उनसे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा भरने को कहा। घर पहुंचे लोगों की गुजारिश पर चुनाव मैदान में उतरी सोनम ने रेकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है।
चर्चा में है कुलकवार से अर्चना की जीत
चितरंगी के कुलकवार क्षेत्र वार्ड क्रमांक 10 से अर्चना सिंह की हुई जीत चर्चा का विषय है। वजह यह है कि उन्होंने दो दिग्गजों का हराया है। कुलकवार वार्ड से अर्चना सिंह की निकटतम प्रतिद्वंदी अर्चना प्रवेंद्रधर है। अर्चना सिंह को 8427 मत और अर्चना प्रवेंद्र धर को 5879 मत मिले हैं। इस वार्ड से कांग्रेस की पूर्व विधायक सरस्वती सिंह और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष राधा सिंह भी चुनाव मैदान में थी। इन दोनों को शिकस्त मिलने से अर्चना सिंह की जीत चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसी प्रकार गीर क्षेत्र यानी वार्ड क्रमांक 12 से अशोक सिंह पैगाम की जीत भी चर्चा में हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. जगन्नाथ सिंह के पुत्र डॉ. रविंद्र सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार व पूर्व विधायक पतिराज सिंह की नातिन शांति सिंह को हराया है। ओडऩी क्षेत्र यानी वार्ड क्रमांक 11 राजघराने के व कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोमदेव सिंह ने जीत हासिल कर चुनावी मैदान में उतरे नगर निगम के सेवानिवृत्त उपायुक्त इंद्रदेव सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लल्लाराम पाण्डेय व भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रताप सिंह को शिकस्त दी है। चितरंगी यानी वार्ड क्रमांक 14 से कमलेंद्र सिंह की जीत भी चर्चा में हैं।
आप ने सिंगरौली से किया प्रदेश में प्रवेश
वार्ड क्रमांक एक उर्ती क्षेत्र संदीप शाह की जीत ने आम आदमी पार्टी को प्रदेश में पहली जीत दर्ज कराई है। पहले चरण के पंचायती चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव पति सिंह से मतों में बढ़त बना ली थी। संदीप को 7949 मत और देवपति सिंह को 5513 मत मिले हैं।
बेटे ने बचाई पूर्व मंत्री की लाज
वार्ड क्रमांक तीन यानी नौगई के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने जीत दर्ज कर अपने पिता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बंशमणि वर्मा की लाज बचा ली है। राजेंद्र प्रसाद को 7314 तक व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रतिभान को 6798 मत मिले हैं। जीत का अंतर केवल 516 मतों का है। राजेंद्र प्रसाद वर्मा की जीत पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है और गुरुवार से ही उनके घर पहुंचकर समर्थकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री बंशमणि वर्मा स्वयं पिछले दो विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद नहीं चख सके हैं।
प्रत्याशी और उन्हें मिले मत
वार्ड क्रमांक एक में
एकतीस चंद सिंह बैस को 5377
जुल्फिकार खान को 3662
नीरज कुमार को 923
राम औतार को 1136
रवीश कुमार सिंह को 3330
रूपनारायण सिंह पोया को 3749
संतराम वैश्य को 1977
वार्ड क्रमांक दो में
चंद्रप्रभा उपाध्याय को 5324
नीलू सिंह को 4420
रामवती विश्वकर्मा को 2179
वार्ड क्रमांक तीन में
अजय कुमार प्रजापति को 4486
बबुली को 4737
इंद्रप्रभा साकेत को 626
कृष्णा प्रसाद साकेत को 1031
नाथूराम साकेत को 2102
प्रियंका को 1985
राहुल कुमार साकेत को 394
रामकरन बसोर को 1224
शिवकली साकेत को 1155
सुरेश कुमार वर्मा को 1355
वार्ड क्रमांक चार में
दुर्गा सिंह को 881
लीलावती सिंह को 3610
पानमती पनिका को 2406
परवतिया सिंह को 4206
फूल कुमारी सिंह को 2560
रेनू मोर्या को 2075
वार्ड क्रमांक पांच में
अनीता प्रजापति को 2073
जमुनी देवी को 875
राजकली प्रजापति को 2990
सुनीता प्रजापति को 4259
वार्ड क्रमांक छह में
दादेराम को 3821
जगजीवन सिंह को 3453
प्रमोद वियार को 2846
राजेंद्र राठिया को 1486
राम चंद्र को 2681
रामलाल को 2915
शिवकुमार सिंह को 3616
शिवप्रताप सिंह को 3013
तेजबली को 1050
वार्ड क्रमांक सात में
फूलमती सिंह को 1236
वार्ड क्रमांक आठ में
द्रोपदी सिंह को 4960
सरोज सिंह को 5207
सविता बीबी सिंह को 7250
वार्ड क्रमांक नौ में
गुलबिया साहू को 6728
रेखा दयानिधान को 5287
विमला देवी को 158
वार्ड क्रमांक 10 में
बुटइया को 3377
चंद्रावती देवी को 1956
ज्ञानमती को 837
करूणा सिंह को 1934
नवाबी देवी को 992
नीतू विपुल धर को 1174
निर्मला सिंह को 774
राधा सिंह को 4213
रानी बैस को 1424
सरस्वती सिंह को 2241
शुकंतला सिंह को 918
विद्यावती बैस को 1730
वार्ड क्रमांक 11 में
आदित्य सिंह को 1668
अमीता देवी को 2885
भुवनेश्वर प्रसाद को 1016
बृहस्पति को 468
इंद्रदेव सिंह को 5273
जोखन प्रसाद को 2215
लालकुमार को 1544
लल्लाराम पाण्डेय को 2525
मनोज बैस को 682
राजेंद्र प्रसाद केवट को 1826
सहेश प्रसाद को 1314
शिवकुमार को 349
सुजाता जायसवाल को 1723
वार्ड क्रमांक 12 में
कमलेश्वर सिंह को 1271
ललित कुमार को 2409
पंकज देवी को 4811
प्रेमवती खैरवार को 1983
रविंद्र कुमार सिंह को 5337
सालिक प्रसाद को 3409
शांति सिंह को 2905
शुभलाल बैगा को 3880
वार्ड क्रमांक 13 में
अनीता कुमारी पनिका को 631
अंजु बैस को 806
अंकिता यादव को 5050
दुर्गा भास्कर मिश्रा को 1599
कलावती यादव को 1112
उषा सिंह को 4011
वंदना देवी बैस को 1543
वार्ड क्रमांक 14 में
अखिलेश द्विवेदी को 1835
अवधेश सिंह को 633
बाबूलाल जायसवाल को 3384
भैयालाल को 1970
जमुना को 674
लालता प्रसाद यादव को 424
पुष्पराज को 1257
रामकृपाल जायसवाल को 2249
सुभगलाल को 1009
सुषमा जायसवाल को 1364