सिंगरौली

कांग्रेसियों ने सीधी – सिंगरौली नेशनल हाइवे पर रोपे धान के पौधे

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा १५ वर्ष में भी नहीं दे पाई लोगों को सड़क
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 12:12 PM IST
Congress planted seedlings of paddy on National Highway
Congress planted seedlings of paddy on National Highway

सिंगरौली. कांग्रेसियों ने रविवार को सीधी - सिंगरौली नेशनल हाइवे पर धान के पौधे रोपे। नेशनल हाइवे की खराब हालत को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरोध में कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया। मोरवा में नेशनल हाइवे पर धान के पौधे रोपे गए। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लल्लू शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। सीधी सिंगरौली की हालत पिछले १५ वर्षों से खराब है। सड़कों पर चलना मुश्किल है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जाम की स्थिति बनी रहती है। कई जगह पर सड़क खोद दी गई है। जनता को 2 घंटे का सफर 10 घंटे में तय करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि सीधी सिंगरौली सड़क की हालत बेहद खराब है। खासकर देवसर से मोरवा के बच सड़क चलने लायक नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी की सरकार का विरोध कर रहे हैं।

मोरवा रोड़ पर किया विरोध प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मोरवा मेन रोड के सामने धान का रोपा लगाकर कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराया। शाह ने कहा कि 7 वर्ष पूरे हो जाने के बावजूद भी सड़क निर्माण अधूरा है । प्रदेश महामंत्री उद्योग प्रकोष्ठ नरेंद्र चंद्र सिंह ने कहा कि मोरवा वासी सड़क निर्माण की धीमी गति से परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे खोद दिए गए हैं जिसमें दुर्धटनाएं हो रही हैं। जिला महामंत्री अमित द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की मेहरबानी से सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ। जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस के रामगोपाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल है। जिसका खामियाजा जनता को भोगना पड़ रहा है। नगर अध्यक्ष मोरवा के बी के एस परिहार ने कहा कि भाजपा के विधायक सांसद इसी सड़कों से निकलते हैं मगर जनता की सुध नहीं ले रहे।

ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान विनोद सिंह, अमरजीत सिंह,रवि सिंह,प्रहलाद शाह, घनश्याम शाह, सौरभ दुबे, लालजी बसोर, रमाशंकर पनिका,सिंगरौली बाजार मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष झिगुरदह अश्वनी दुबे, पुणे देव सिंह, जयकांत महाराज, शिवनाथ महतो, अनिल पटेल, प्रचेत सिंह, वार्ड पार्षद परमेश्वर पटेल, मोह मद इरफ ान मोह मद,सत्येंद्र, नितेश अग्रवाल, अरविंद सामल, इंटक नेता मोनी मिश्रा, शशि भूषण पांडे, सतीश भारती, सतपाल जैन, यदुनाथ व स्थानीय व्यापारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Published on: