
Gold Mines in MP: मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले दो साल से भारतीय भूविज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम सोने की खोज कर रही हैं। सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोना ढूंढा जा रहा है। अब तक हीरे निकालने वाली एमपी की ये जमीन अब सोना उगलने की तैयारी कर रही है।
दरअसल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर अब सोने की खोज की जाएगी। इसके लिए हरियाणा के गुरुग्राम की मेसर्स कुंदन गोल्ड माइंस प्रलि. को सोने की खोज का काम दिया गया है। यह कंपनी सिंगरौली जिले चितरंगी के ग्राम मेडवा में गुरहर पहाड़ी पर खनिपट्ट ब्लाक पर 149.30 हेक्टेयर में सोने की खोज करेगी।
सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फैली है। पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी। इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद भी ली गई है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है। सोने की संभावनाओं का सर्वेक्षण करते हुए भारतीय भूविज्ञानिक सर्वेक्षण ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की थी। इसके बाद यहां खनन करने की अनुमति दी गई है।