सिंगरौली

सिर को पत्थर से कुचला, फिर बाइक से दबाया शरीर, शव देख मची सनसनी

MP News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएलएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

2 min read
Mar 09, 2026
Head crushed with a stone body in sensational murder (फोटो- Patrika.com)

MP News:सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के रजनिया जंगल में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव उसकी बाइक के नीचे दबा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएलएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार सीधी जिले के ग्राम खनतरा थाना मझौली निवासी अजय कुमार वैश्य शनिवार शाम सरई के गन्नई गांव अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में रजनिया जंगल के पास किसी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर पर पत्थर से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को उसकी ही बाइक के नीचे दबा दिया गया। ताकि घटना को दुर्घटना जैसा दिखाया जा सके। रविवार सुबह जंगल से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

Agniveer: अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब इन युवाओं को भी मिलेगा फौजी बनने का मौका

एक महीने पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान खनतरा मझौली निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी और वह शनिवार को अपनी ससुराल गन्नई जा रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में मातम छा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधिकारीयों में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीओपी गायत्री तिवारी भी पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ पूरे इलाके का निरीक्षण किया तथा घटनास्थल से जुड़े अहम बिदुओं की जानकारी ली। एसडीओपी ने थाना प्रभारी और जांच टीम को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच करने को कहा। एसडीओपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस आसपास के गांवों में भी पूछताछ कर रही है और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटनास्थल के आसपास कराई सर्चिग

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सर्चिग भी कराई। एक रस्साल टीम ने मौके से जरूरी नमूने एकत्र किए। जबकि डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। (MP News)

ये भी पढ़ें

सावधान… 15 मार्च के बाद ढीली होगी जेब, लग सकता है ब्याज का झटका

Published on:
09 Mar 2026 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर