
बैंक डकैती का आरोपी को पुलिस ने आनसोन स्टेशन पर दबोचा (Photo Source- Patrika)
Singrauli Bank Robbery : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की बैंक डकैती के बाद अलर्ट मोड पर आई पुलिस ने अबतक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती के मा्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। आरपीएफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर स्पेशल टीम ने डकैती के मास्टरमाइंड को 15 लाख 72 हजार रुपए नगद और 61 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि, डकैती के मास्टरमाइंड की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वो नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्वाल बिगहा का रहने वाला है। इस बैंक डकैती में पांच आरोपी शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर बैंक ऑप महाराष्ट्र की शाखा से करीब 15 करोड़ रुपए कीमत का सोना और 20 लाख रुपए से अधिक की नकद राशि हथियारों के दम पर लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार के पास से 15 लाख 72 हजार रुपए और 61 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 9 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी लूट के बाद अपने हिस्से का पैसा और सोना लेकर पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव ग्वाल बिगहा लौट रहा था, तभी डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान जब आरोपी के साथ सख्ती बरती गई तो उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में की डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर सिंगरौली के लिए लाया जा रहा है।
बता दें कि, सिंगरौली के बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने महज 15 से 20 मिनट के भीतर करीब 15 करोड़ का सोना और 20 लाख रुपए नकद की डकैती की वारदात को कट्टे की नोक पर अंजाम दिया था। बैंक में मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि, पहले दो बदमाश बैंक में दाखिल हुए थे, कुछ देर बाद तीन और अंदर आ गए। तीन के पास पिस्टल और दो के पास कट्टा था। उन्होंने आते ही ग्राहकों और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काबू में कर लिया और सभी के मोबाइल फोन एक जगह रखवा दिए थे। विरोध करने पर हवाई फायर तो किया ही, बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की थी। लूट की वारदात को अंजाम देकर पांचों बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
Updated on:
19 Apr 2026 07:23 am
Published on:
19 Apr 2026 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
