सिंगरौली

MP सरकार की हरी झंडी: मिनी स्मार्ट सिटी की मंजूरी से शहर की बदलेगी तस्वीर, सुविधाओं में होगा इजाफा

MP सरकार की हरी झंडी: मिनी स्मार्ट सिटी की मंजूरी से शहर की बदलेगी तस्वीर, सुविधाओं में होगा इजाफा

2 min read
MP Government Approval of mini smart city in singrauli

सिंगरौली। सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र को मिनी स्मार्ट सिटी घोषित करने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा को प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद शहर की तस्वीर बदलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। शहरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ जाएगा। सीवरलाइन, पेयजल, शौचालय समेत बुनियादी सुविओं में इजाफा होगा।

नीति आयोग के निर्देशों के अनुसार, शहर के 14 वार्डों की तस्वीर बदलने की कवायद जारी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय की ओर से निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह को भेजे गए पत्र में लिखा है कि 23 मई 2018 को सिंगरौली नगर निगम को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा को मंजूरी दे दी गई है। नगर निगम प्रशासन को इस बारे में रूपरेखा तय करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें

सिस्टम की लाचारी में फंसी गोंड परियोजना, किसानों की उम्मीदों में फिर रहा पानी

वार्डों में बहेगी विकास की बयार
नीति आयोग के निर्देशों के तहत नगर निगम के 14 सबसे पिछड़े वार्डों में विकास की बयार बहने जा रही है। बता दें कि सिंगरौली को देश में सर्वाधिक पिछड़े जिले के रूप में चयनित किया गया है। चयन के बाद से ही प्रदेश सरकार की टीम यहां चक्कर काट रही है। ताकि इस जिले में विकास की किरण फैलाई जा सके । कहते हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क मार्ग, बिजली, इंटरनेट आदि सुविधाएं आधुनिक विकास की रूपरेखा तय करती हैं।

जिले का सर्वांगीण विकास हो
सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी इलाकों में विकास के कार्य होने चाहिए। तभी समूचित जिले का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। इसी को ध्यान में रखकर नीति आयोग ने विकास से संबंधित 48 पैरामीटर तय कर रखे हैं। अगर, किसी वार्ड में 48 बिंदुओं पर कार्य हो जाएंगे, तो निश्चित तौर पर संबंधित वार्ड का विकास हो सकेगा।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
इसके मद्देनजर मंगलवार को नीति आयोग के सदस्यों के साथ निगमायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चयनित वार्डों की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। बैठक में प्रभारी उपायुक्तआरपी वैश्य, वीपी उपाध्याय समेत संबंधित वार्डों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

ये हैं विकास के खास पैरामीटर
- गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करना।
- आंगनबाड़ी केंद्र का समुचित विकास करना।
- संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना।
- अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध करना।
- बिजली एवं पानी की व्यवस्था के साथ बेहतर सड़कों का निर्माण करना।
- इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराना।
- सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराना।
- साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करना।
- हर घर में शौचालय का निर्माण कराना।
- जन्म एवं मृत्यु दर पर नियंत्रण लगाना।

ये हैं नगर निगम के चयनित 14 वार्ड
वार्ड वार्डों के नाम
01 गौतम बुद्ध
05 अहिल्याबाई
12 मधुवन
23 शिवाजी
24 कलिंग
28 अशोक
30 चाणक्य
32 नेहरू
39 राजीव
40 आदर्श
42 सरदार वल्लभभाई पटेल
43 विवेकानंद
44 आजाद
45 विनोवाभावे

सिंगरौली नगर निगम को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की मंजूरी शासन से मिल चुकी है। इस बारे में रूपरेखा तय की जा रही है। इससे पहले नगर निगम के सर्वाधित पिछड़े वार्डों का चयन किया गया है। विकास के पैरामीटर तय किए गए हैं।
शिवेन्द्र सिंह, निगमायुक्त सिंगरौली

ये भी पढ़ें

Breaking: मध्यप्रदेश में ईट से भरा ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की दबकर मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Published on:
17 Jun 2018 02:50 pm
Also Read
View All