सिंगरौली

MP में युवक ने काटे महिला-पुरुष के सिर, जादू-टोने के शक में उठाया खौफनाक कदम; दहल उठा पूरा शहर

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक सनकी युवक ने दो लोगों की हत्या कर दी।

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार की सुबह एक सनकी युवक दोनों लोगों की हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान बीच-बचान करने दो लोग भी घायल हो गए।

पूरा मामला अतरवा गांव में सुबह 4-5 बजे के बीच का बताया जा रहा है। 21 वर्षीय आरोपी छत्रपति सिंह ने पड़ोस में रहने वाली 50 वर्षीय फूल कुमारी सिंह और 65 वर्षीय केमला सिंह समेत अन्य लोगों को पूजा में बुलाया था। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आरोपी को था जादू-टोने का शक

आरोपी की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। आरोपी की पत्नी के पेट में था बच्चा। उस दौरान पत्नी के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई थी। आरोपी को महिला एवं पुरूष पर जादू-टोने का शक था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बीच बचाव करने आए दो लोगों पर हमला

बीच बचाव करने सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह को सनकी युवक ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से मौके से कई नारियल एवं पूजा की अन्य सामग्री भी मिली हैं।

गायत्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी छत्रपति सिंह के आंगन पर दो लोगों की लाश पड़ी हुई थी। प्रथम दृष्टया में हत्या जादू टोने की शक में की गई है। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर एफएसएल टीम और टेक्निल टीम जांच कर रही है। घटनास्थल से नारियल भी जब्त किया गया है।

Published on:
12 Feb 2026 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर