29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: अडाणी पावर प्लांट में मजदूरों ने लगाई आग, मची अफरा-तफरी

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित अडाणी पावर प्लांट में आक्रोशित मजदूरों ने आग लगा दी।
less than 1 minute read
Google source verification
singrauli news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित अडाणी पावर प्लांट में मजदूरों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि सुबह मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद आक्रोशित मजदूरों ने पहले प्लांट में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक, पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। मृतक झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से प्लांट में काम कर रहा था। जब मजदूर की मौत की खबर मजदूरों तक पहुंची, तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, आक्रोशित मजदूरों की भीड़ के सामने पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी जा रही है। लगातार आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।