
बीजेपी पार्षद की दबंगई (Photo Source- Patrika)
BJP Councilor Attacks : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी से नेता और पार्षद की दबंगई से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, बीती रात यहां बिजली विभाग की मेंटेनेंस टीम पर हमला हुआ है। खास बात ये है कि, ये हमला किसी गुंडे-बदमाश ने नहीं, बल्कि भाजपा नेता ने किया है। हमले में सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। यही नहीं, कर्मचारियों से मारपीट तक की गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उनके साथ हुई मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। यही नहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद की चेतावनी दी है।
बता दें कि, ये सनसनीखेज मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कचनी मोड़ का है, जहां पार्षद ने दबंगई देखने को मिली। आरोप लगाया जा रहा है कि, पार्षद संतोष शाह ने बिजली विभाग की मेंटेनेंस टीम पर हमला करवाया, जिसमें विभागीय वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। यही नहीं, कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट तक कर डाली।
इस दौरान उनके साथ मारपीट हुई और उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बिजली फाल्ट की समस्या बढ़ रही है। एक शिकायत मिलने पर बिजली विभाग की टीम कचनी इलाके में सुधार कार्य के लिए पहुंची थी। गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया कर्मचारी जैसे ही फाल्ट सुधारने में लगे, कुछ स्थानीय लोग मौके पर आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। हमलावरों ने कर्मचारियों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले और सीधे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
घटना के बाद नाराज कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे और यहां एफआईआर पूरे मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि, अगर आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं नहीं की गई तो वे काम बंद क आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। परिहार ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
Updated on:
28 Mar 2026 11:42 am
Published on:
28 Mar 2026 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
