सिंगरौली

Nidhi Tiwari Case: ‘अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया…,’ निधि तिवारी मौत मामले में आखरी पोस्ट की होगी जांच

Nidhi Tiwari Death Case Update: सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी के मामले में पुलिस अब उसके आखरी सोशल मीडिया पोस्ट को भी जांच के दायरे में रख रही है।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
nidhi tiwari death case update last facebook post
Nidhi Tiwari Death Case Update: निधि तिवारी की आखरी सोशल मीडिया पोस्ट की होगी जांच (फोटो सोर्स- Nidhi Tiwari Facebook)

Nidhi Tiwari Death Case: सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में अभी तक पुलिस जांच में उलझा हुआ है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान सोनू सिंह (कथित प्रेमी) का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसके सही निवास स्थान और वर्तमान ठिकाने की जानकारी जुटाने में उलझी हुई है।

कितने साल से था सोनू सिंह से संपर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनू सिंह के पते को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसी वजह से पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निधि तिवारी और सोनू सिंह के बीच कितने वर्ष से संपर्क था। शनिवार शाम की घटना और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए गए पोस्ट को लेकर भी कई सवाल बने हुए हैं।

दुनिया छोड़ने से कुछ घंटे पहले किया था फेसबुक पोस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि, निधि तिवारी ने शनिवार को घटना से चंद घंटों पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में निधि ने लिखा था कि - 'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया। किया मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए बताया जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो। किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को।'… बताया जा रहा है कि पुलिस ने निधि के इस पोस्ट को लेकर भी जांच करेगी। इसके अलावा निधि के मोबाइल में मिले चैट्स और मैसेज से भी मामले को लेकर कई खुलासे होने की उम्मीद है।

जानकारी के मिलान में जुटी पुलिस, सोनू सिंह के पते को लेकर संशय

पुलिस घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य जानकारियों का मिलान कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच सोनू सिंह के सही पते और उसकी भूमिका से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने पर केंद्रित है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, निधि तिवारी मामले को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच भी कई सवाल हैं। जिनके जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। जो अभी तक अनसुलझा है।

निधि तिवारी का था एक YouTube चैनल

बता दें कि, सोशल मीडिया के अलावा निधि तिवारी का YouTube चैनल भी था। इसमें वह व्लॉगिंग (Vlogging)करती थी। हालांकि, वह इस चैनल पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी लेकिन यहां भी निधि के करीब 34 हजार सब्सक्राइबर थे। निधि ने इस चैनल पर आखरी वीडियो 21 सितंबर को अपलोड की थी।

Updated on:
02 Oct 2026 10:27 am
Published on:
02 Oct 2026 08:46 am