सिंगरौली

सिंगरौली जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बताया पुलिस ने की मारपीट

सिंगरौली पचौर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, कोयला चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था जगजीवन कोल

2 min read
Suspected death of prisoner in Singrauli district jail

सिंगरौली. जिला जेल पचौर में बुधवार की देर रात एक कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद जेल से उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की सूचना परिजनों को लगी तो वे पुलिस एवं जेल अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि 31 दिसम्बर की रात मोरवा पुलिस कोयला चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। उनका कहना है कि जेल भेजने के पहले थाने में उसके साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसकी वजह से मौत हुई है। मारपीट से उसे गंभीर चोट लगी थी। उनका आरोप है कि जेल अधिकारियों ने इसके बावजूद उपचार नहीं कराया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह है पूरा मामला
जियावन थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला निवासी जगजीवन कोल (24) पिता रामसहाय कोल को मोरवा पुलिस ने 31 दिसम्बर की रात कोयला चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान वह पचौर जेल में रहा इसी बीच बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के लोग भी पहुंच गए और पुलिस पर प्रताडऩा का आरोप लगाया एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ्री कराई गई है। इधर, जेल अधीक्षक का कहना है कि ठंड की वजह से मौत हुई है। लेकिन परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं। इसलिए यह मामला संदिग्ध है।

पिछले वर्ष भी हुई थी घटना
बता दें कि जिला जेल पचौर में पिछले वर्ष 2015-16 में जिनहर रजबांध निवासी एक कैदी की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने परसौना में विरोध प्रदर्शन किया था। पचौर जेल में प्रतिवर्ष इस प्रकार की घटनाए हो रही हैं।

ये भी पढ़ें

सिंगरौली स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे ये कीमती उपकरण, जिससे होगा दिल का इलाज

ये भी पढ़ें

सिंगरौली स्वास्थ्य विभाग को मिली संजीवनी, गंभीर मरीजों का हो सकेगा उपचार
Updated on:
04 Jan 2018 04:27 pm
Published on:
04 Jan 2018 04:18 pm
Also Read
View All