एनसीएल के निगाही माइंस में होलपैक डंपर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे पिकअप पर पलट गया। घटना में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हैं।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एनसीएल के निगाही माइंस में होलपैक डंपर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर पलट गया। इस घटना में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गवाने वाले मजदूर का नाम ओमकलेश्वर पांडेय है। जबकि, अन्य गंभीर मजदूरों का एनसीएल के नेहरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप कोयला खदान में काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में घायल हुए मजदूरों को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एनसीएल के निगाही माइंस में होलपैक डंपर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर पलट गया। इस घटना में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए एनसीएल के नेहरू अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है।