सिंगरौली

ट्रेलर-स्कूली बस में भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक छात्र घायल

जिले में बड़ा हादसा टला, गंभीर छात्राओं को किया रेफर
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 10:47 PM IST
Trailer-school bus catches up, dozens more injured
Trailer-school bus catches up, dozens more injured

सिंगरौली. सीआईएसफ कॉलोनी अनपरा से छात्र-छात्राओं से भरी बस सेंट्रल स्कूल शक्तिनगर आ रही थी। तभी खडिय़ा के पास कोल परिवहन कर रहे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिसमें दर्जनभर से अधिक छात्र घायल हो गये। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती काराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर छात्रों को रेफर किया गया
जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घायल छात्र-छात्राओं को संजीवनी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल छात्रों को एनटीपीसी विंध्याचल चिकित्सालय में रेफर किया गया है। सीआईएसफ एवं पुलिस के अधिकारी तथा परियोजना प्रबंधन एवं नगर के जिम्मेदार नागरिक मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा छात्रों के बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रबंधन को कहा। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि चालक नशे में धुत्त था तथा तेज रफ्तार में हाइवा चला रहा था।

इधर, पुलिस ने बका चमकाते दो को किया गिरफ्तार
विन्ध्यनगर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाये के उद्देश्य से अवैध गतिविधियों में संलग्र व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कारवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को मुखबिरों की सूचना पर आरोपी देव कुमार पनिका उर्फ लोलो पिता शिवचरण उर्फ छोटू पनिका निवासी सरसवाह जयंत के पास अवैध रूप से हांथ में बका लेकर लोगों को डराते-धमकाते अपराध की नीयत से घूमते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध
अनुज कुमार सिंह पिता खागेश्वर सिंह (27) निवासी माल्ही मोड़ थाना आशीवन जिला उन्नाव यूपी हाल पता सि पलेक्स कालोनी जयंत को एनपीसीसी कालोनी शिव मंदिर के पास आम रोड जयंत के पास अवैध रूप से हांथ में बका लेकर लोगों को डराते-धमकाते अपराध की नीयत से घूमते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ विन्ध्यनगर पुलिस ने धारा 25 (1) बी आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। विन्ध्यनगर पुलिस की कारवाई से अपराधियों में भय बना हुआ है।

Published on: