
सिंगरौली. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते 7 वाहन चालकों के खिलाफ विन्ध्यनगर पुलिस ने कारवाई किया है वहीं क्षेत्र में लगे पोस्टर हटाये गये।
तेलगवां तथा जयंत बार्डर पर सघन वाहन चेकिंग
जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए मप्र एवं उप्र के सरहदी तेलगवां तथा जयंत बार्डर पर सघन वाहन चेकिंग कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाये जाने पर भाजपा, कांग्रेस, बजरंग दल पार्टी चिन्ह युक्त नंबर प्लेट का उपयोग करते पाये जाने पर धारा 51/177, 114/177 एमव्ही एक्ट के तहत तथा अनाधिकृत रूप से हूटर लगाये जाने पर कुल 7 वाहनों के खिलाफ चालानी कारवाई कर 6 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। मौके पर उक्त पार्टी युक्त नंबर प्लेट तथा हूटर जब्त किये गये। इसी प्रकार पूर्व से लगे विभिन्न पार्टियों के पोस्टर को आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने के उद्देश्य से हटाया गया। उक्त कार्रवाई एसपी के निर्देश पर विन्ध्यनगर टीआई अरूण कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी जयंत रामायण प्रसाद मिश्रा, एएसआई एनपी तिवारी, अशोक शर्मा, प्रआर रामबहोरी प्रजापति, अजीत सिंह, सुनील पाठक, आरक्षक अजय सिंह, प्रकाश शर्मा शामिल रहे।
कोतवाली पुलिस ने भी की कार्रवाई
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए कोतवाली पुलिस वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार की शाम पुलिस ने करीब दर्जनभर वाहनों पर कारवाई करते हुये वाहनों को जब्त कर लिया है। कारवाई के दौरान शराब के नशे में धुत सपा पार्टी का झण्डा लगाकर एक्सयूवी वाहन में सवार लोगों को कोतवाल ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन शराब के नशे में धुत लोगों ने वाहन को नहीं रोका। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया और वाहन को थाने ले गई।जहां वाहन में सवार करीब आधा दर्जन इंजीनीयर थे। जो शराब के नशे में धुत होकर वाहन को नहीं रोके। बल्कि भागने का प्रयास किया। कारवाईके दौरान एसपी रियाज इकबाल भी मौजूद रहे। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए कोतवाल मनीष त्रिपाठी एवं तहसीलदार सहित कोतवाली के स्टाफमौजूद रहे। कोतवाल ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों का चेकिंग अभियान लगाया गया। जिसमें 7 बड़े वाहन, 4 बाइक जब्त कर कारवाई की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन भी जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। चेकिंग अभियान में विधिवत कार्यवाही कर आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पकड़ी गई गाडिय़ों में भाजपा की 4, कांग्रेस की 1, समाजवादी की 1, आम आदमी पार्टी की 1 गाडिय़ां शामिल हैं।