
सिंगरौली. जिले के 22 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद पर एवं नगर निगम वार्ड 27 में पार्षद पद के लिए 17 जनवरी को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। मतदान दल मतदान सामग्री के साथ केन्द्रों पर पहुंच चुका है। बैढऩ की चार ग्राम पंचायत, देवसर के तीन ग्राम पंचायत एवं चितरंगी की 15 ग्राम पंचायतों में मतदान है। वहीं नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 27 में मतदान है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होग जो तीन बजे तक चलेगा। पंच पद के लिए मतदान केन्द्र पर ही मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जबकि सरपंच पद के लिए मतगणना 20 जनवरी को होगी। जिले भर मेंं करीब 30 केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
इन शासकीय विद्यालयों में रहेगी छुट्टी, बनाया गया मतदान केन्द्र
विकास खण्ड बैढऩ
शा.प्रा. विद्यालय गड़ेरिया, माध्य. विद्या. करकोसा, शा. प्रा.विद्या. धतुरावरवा, माध्य. विद्या. हर्दी, माध्य. विद्या. कुशमरहा एवं शा. प्राथ. विद्या. पडऱी, गड़ेरिया, करकोसा, हर्दी, कुशमरहा
विकास खण्ड देवसर
शा.उ.माध्यमिक विद्यालय बरगवां, शा.प्राथमिक शाला मयराटोला बरगवां, शा.प्रा.शाला डगा, शा.प्रा.शाला कनई, शा.मा.शाला कनई
विकास खण्ड चितरंगी
शा.प्राथमिक विद्यालय भलुगढ़, शा.प्राथ. विद्या. गोदवाली, मा.विद्या. गोदवाली, शा.प्रा.विद्या. दादर, शा. प्रा. विद्या. सेंमुआर, शा.प्रा.वि पाली, शा.प्रा.विद्या कसर, माध्य. विद्या. कसर, शा.प्राथ. विद्या. खरखटा, शा.प्रा.विद्या.गांगी, शा.प्रा.विद्या. भौड़ार, शा.प्रा.वि.बरहटी, शा.प्रा.वि लोटान, शा.प्रा.वि. महदेईया, शा.प्रा.वि. नौढिया, शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैला, शा.प्राथ. विद्या. करैला, मा.वि. करैला, शास. प्राथ. विद्यालय खिरवा, शास. उच्च्चतर माध्य. विद्या. गोरबी, माध्य. विद्या. गोरबी, प्राथ. विद्या. गोरबी, प्राथ. विद्या. कठास, शा हार्ई स्कूल चतरी, शा प्राथ. विद्या. चतरी, माध्य. विद्या. चतरी, शा हार्ई स्कूल चुरकी, शा प्राथ. विद्या. चुरकी, शास. माध्य. विद्यालय चुरकी।
यहां होने हैं चुनाव
जनपद पंचायत देवसर
ग्राम पंचायत बरगवां
ग्राम पंचायत डगा
ग्राम पंचायत कनई
जनपद पंचायत बैढऩ
ग्राम पंचायत पडऱी
ग्राम पंचायत गड़ेरिया
ग्राम पंचायत करकोसा
ग्राम पंचायत हर्दी
जनपद पंचायत चितरंगी
ग्राम पंचायत करैला
ग्राम पंचायत गोदवाली
ग्राम पंचायत कसर
ग्राम पंचायत भलुगढ़
ग्राम पंचायत बरवानी
ग्राम पंचायत नौढिया
ग्राम पंचायत चुरकी
ग्राम पंचायत दादर
ग्राम पंचायत चतरी
ग्राम पंचायत खरकटा
ग्राम पंचायत भौडार
ग्राम पंचायत सेमुआर
ग्राम पंचायत गोरवी
ग्राम पंचायत महदैया
ग्राम पंचायत ख्रिरवा
सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। ठंड की वजह से सुबह मतदान धीमा होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह नौ बजे के बाद से मतदान में तेजी आने की संभावना है। कुछ मतदाता ऐसे भी हैं जो सुबह मतदान करना चाहेंगे। ऐसा इसलिए की सुबह भीड़ कम रहेगी। दोपहर मेंं भीड़ बहुत ज्यादा हो जाएगी। सरपंच एवं पंच के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान होता है। 80 फीसदी से ज्यादा मतदान की संभावना है। ऐसे में भीड़ भी काफी ज्यादा हो जाती है। जिसकी वजह से अधिकतर मतदाता सुबह ही मतदान करना चाहते हैं।
तीन बजे तक चलेगा मतदान
तीन बजे तक मतदान चलेगा। तीन बजे तक जितने मतदाता मतदान केन्द्र पर मौजूद रहेंगे उन्हें मतदान अधिकारी पर्ची देंगे। उतने ही मतदाना मतदान कर सकेंगे। तीन बजे तक मतदान की समय निर्धारित किया गया है। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान केन्द्रों पर भीड़ ज्यादा रहेगी।
पंच पदो की मतगणना मतदान केन्द्र पर
मतदान के बाद पंच पदों की गणना 17 जनवरी को ही मतदान केन्द्र पर होगी। मतदान समाप्त होने के कुछ देर बात पंच उम्मीदवार या फिर उनके एजेंटों की उपस्थिति में मतगढऩा होगी एवं वहीं पर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस प्रकार पंच पदों की घोषणा चुनाव के दिन ही हो जाएगी।
सरपंच पद की मतगणना 20 को
वहीं सरपंच पद की मतगणना मतदान केन्द्र पर नहीं होगी। जिले भर के सभी पंचायतों की चुनाव सामग्री बैढऩ पॉलीटेक्निक कॉलेज मेंं रखी जाएगी। चुनाव अधिकारी मतदान सामग्री को देर रात तक बैढऩ पॉलीटेक्किन कॉलेज में जमा करेंगे। सरपंच पद के परिणाम के लिए तीन दिन का इंतजार करना पड़ेगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज में 20 जनवरी को मतगणना होगी एवं चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
ये हैं संवेदनशील केन्द्र
हार्ई स्कूल करैला, महदेईया, बरमानी, भौड़ार, गांगी, पडऱी, कारकोसा, धतुराबरवा, सहित करीब 30 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां पुलिस के चार - एक के गार्ड तैनात रहेंगें। सिंगरौली एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि सभी चुनाव अधिकारी चुनाव सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए हैं। कहीं से किसी भी प्रकार की अशांति की कोई सूचना नहीं हैं। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो सके इसके पूरे प्रयास किए गए हैं।