सिरोही

VIDEO किसान कर्जमाफी को लेकर भाजपा के 185 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, किया प्रदर्शन

भाजपा का जेल भरो आंदोलन, रैली के रूप में कलक्ट्री पहुंचेबसों में भरकर ले गई पुलिस और लाइन तक ले जाकर छोड़ दिया
less than 1 minute read
sirohi
SIROHI

सिरोही. प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत भारतीय जनता पार्टीकी ओर से कर्जमाफी को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रैली निकाली गई। रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचते ही पुलिस इन कार्यकर्ताओं को तीन बसों में भरकर ले गई और पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान 185 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
कार्यकर्ता यहां राम झरोखा मैदान पर सुबह एकत्रित होने शुरू हो गए। यहां सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 50 दिन बीत गए हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि कांग्रेस का काम ही झूठ बोलना है। जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, सभापति ताराराम माली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, शिवगंज पूर्व प्रधान दिलीपसिंह, पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंधल, दिनेश बिंदल, नारायण देवासी ने भी सभा को संबोधित किया। इसके बाद में सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में कलक्ट्री पहुंचे। यहां से पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को तीन बसों में बिठाया और पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया।
जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पिण्डवाड़ा प्रधान टीपूदेवी गरासिया, उपसभापति धनपतसिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला महामंत्री मदनसिंह, हिम्मत राजपुरोहित, अशोक पुरोहित, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, अरुण परसरामपुरिया आदि मौजूद थे।
&भाजपा के कार्यकर्ताओं को तीन बसों में बिठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां से उन्हें छोड़ दिया गया। 185 जनों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी।
रामप्रताप सिंह, थानाप्रभारी, कोतवाली सिरोही

Published on:
09 Feb 2019 11:26 am