31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sirohi Accident: बाइक सवार 5 लोगों को कार ने मारी टक्कर, 2 भाइयों और मासूम की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में सिरोही-कांडला हाईवे पर होलागरा के पास रविवार देर शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
2 min read
Google source verification
pali accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और बाइक। फोटो: पत्रिका

नागाणी/सिरोही। सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में सिरोही-कांडला हाईवे पर होलागरा के पास रविवार देर शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों और दो वर्षीय मासूम सहित तीन जनों की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप की दीवार से जा टकराई। इससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार बाइक पर दंपती, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार सहित पांच जने सवार थे। वे बोकी डेरली से चंडेला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिरोही की ओर से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अनादरा सीआई अमराराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अनादरा सीएचसी पहुंचाया।

दो भाईयों और मासूम की दर्दनाक मौत

हादसे में भावेश गरासिया, दिनेश गरासिया और दो वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई। भावेश व दिनेश दोनों भाई थे। तीनों चंडेला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

भाई को राखी बांधने पीहर आई थी महिला

पुलिस के अनुसार चंडेला निवासी काली देवी का पीहर बोकी डेरली में है। वह दो दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ भाई को राखी बांधने पीहर आई थी। रविवार को उसका पति पत्नी और बच्चों को वापस चंडेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

घायल मां-बेटे का उपचार जारी

हादसे में घायल काली देवी और उसके बच्चे का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और कार की गति को लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में चंद्रावती के पास सर्विस रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे आबूरोड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। रीको पुलिस के अनुसार गुजरात के अमीरगढ़ क्षेत्र निवासी भगाभाई ने रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई देवा और प्रवीण के साथ राखी बंधवाने क्यारिया गांव आ रहे थे। देवा अलग बाइक पर था। चंद्रावती गांव के पास सर्विस रोड पर दूसरी बाइक ने देवा की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवा गंभीर घायल हो गया।
अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग