28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / सिरोही के चिंटू सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 110 दिन तक पुलिस ने किया पीछा

सिरोही के चिंटू सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 110 दिन तक पुलिस ने किया पीछा

सिरोही जिले में शिवगंज के चर्चित चिंटू सिंह हत्याकांड में 110 दिनों से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी पुरण कुमार को सिरोही पुलिस ने मेहसाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस कांस्टेबल की मुस्तैदी से पकड़ा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 24 Aug 2026, 3:23 PM IST

sirohi chintu singh murder

आरोपी पुरण कुमार (पत्रिका फोटो)

Shivganj Chintu Singh Murder Case: शिवगंज: पोसालिया के चर्चित चिंटू सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बागसीन निवासी पुरण कुमार पुत्र कानाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने करीब 110 दिनों तक लगातार पीछा करने के बाद उसे मेहसाणा के पास से गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही नरेंद्र सिंह देवड़ा एवं उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मारपीट से हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को चिंटू सिंह पुत्र राम सिंह देवड़ा राजपूत, निवासी पोसालिया, पुलिस थाना पालड़ी एम, जिला सिरोही ने सुमेरपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान पर्चा बयान दिया था। उसने बताया कि रात करीब 2 बजे पोसालिया से वह और नरेंद्र सिंह अणगौर उसके कुएं पर आए थे। रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद दोनों वहां से रवाना हुए।

रास्ते में नरेंद्र सिंह ने उसे घर अणगौर छोड़ने की बात कही। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच वे कार से जा रहे थे। वेरारामपुरा से पहले शराब की दुकान के पास कैंपर व स्कॉर्पियो लेकर अरविंद करण सिंह देवड़ा निवासी मोछाल अपने साथियों के साथ आया और दोनों पर लाठियों व सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में चिंटू सिंह के गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गया। उपचार के दौरान 12 मई को उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी बदलता रहा ठिकाना

फरार आरोपी पुरण कुमार की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी वारदात के बाद शिवगंज से भागकर जोधपुर, शाहपुरा, जयपुर, पंजाब, बीकानेर, नागौर और जालोर सहित कई स्थानों पर छिपता रहा।

बाद में वह जालोर से पाली, पाली से अहमदाबाद और फिर मेहसाणा के पास रीको एरिया जालसानी हंसावली में छिप गया। आरोपी का पुलिस कांस्टेबल मोहनलाल ने लगातार आरोपी का पीछा करते हुए अपना वेश बदलकर उसकी तलाश जारी रखी।

करीब 110 दिनों के प्रयास के बाद पुलिस को उसके छिपने के स्थान की जानकारी मिली। सटीक सूचना मिलने पर थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी टीम के साथ मेहसाणा पहुंचे और दोनों कांस्टेबलों को साथ लेकर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।