250 रोगियों की नेत्र जांच

जीरावल के अटल सेवा केन्द्र में सोमवार को जिला अंधता निवारण समिति, सिरोही एवं ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान, आबूरोड की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगा
less than 1 minute read
Jun 07, 2016
Feature image

समीपवर्ती जीरावल के अटल सेवा केन्द्र में सोमवार को जिला अंधता निवारण समिति, सिरोही एवं ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान, आबूरोड की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगा। उद्घाटन जीरावल सरपंच वीणा रावल ने किया।
जीरावल ट्रस्ट व्यवस्थापक सिद्धराज लोढ़ा, अमिश शाह, गोरर्धनराम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, जिला महामंत्री प्रकाशराज रावल का आतिथ्य रहा। डॉ. अभिमन्यु एवं शिविर प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि शिविर में 250 लोगों की नेत्र जांच कर दवाई दी। इसके अलावा 15 लोगों को ऑपरेशन के लिए ग्लोबल अस्पताल रैफर किया। सचिव मंछाराम देवराज, वार्ड पंच हेमाराम, माधाराम, रामजीलाल, नारायण चौधरी, रमेश पुरोहित सहित कई लोगों ने सेवाएं दीं।

Published on:
07 Jun 2016 08:37 am