सिरोही

VIDEO जीण माता मंदिर में चढ़ाई 251 मीटर की चुनरी, भक्ति महोत्सव में उमड़े खण्डेलवाल बंधु

पोसालिया. खण्डेलवाल जीण माता सेवा समिति के तत्वावधान में जीण माता मंदिर का 22वां वार्षिक भक्ति महोत्सव हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मनाया गया।
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

पोसालिया.खण्डेलवाल जीण माता सेवा समिति के तत्वावधान में जीण माता मंदिर का 22वां वार्षिक भक्ति महोत्सव हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मनाया गया। मंदिर पर ध्वजारोहण, शोभायात्रा व माता का मंगल पाठ किया गया। भक्तों ने 251 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। भव्य आरती हुई। समिति ट्रस्ट के महामंत्री लोकेश खण्डेलवाल के अनुसारनाटाणी- कायथवाल गोत्री परिवारों की कुलदेवी के भक्ति महोत्सव का आयोजन पुष्पादेवी किशनलाल कायथवाल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटाणी, उपाध्यक्ष मोहनलाल नाटाणी, नंदकिशोर, कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल, पूर्व अध्यक्ष ललित कायथवाल, मुल्तानमल, श्यामसुंदर आदि के सान्निध्य में मंगल पाठ वाचन सुरेश निराणिया ने किया। माता की अखंड ज्योत, जन्मोत्सव, मेहंदी उत्सव तथा अलौकिक शृंगार किया। दूसरे दिन कस्बे के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई तथा मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भबूतमल, मांगीलाल, किरण कुमार, अंबालाल कायथवाल, श्रवण, मफतलाल नाटाणी, विनोद कायथवाल, केशरीमल, फुटरमल, शैलेश कुमार, कैलाश कुमार, भंवरलाल, अनिल, शिवलाल आदि उपस्थित थे। खूंटेटा गोत्री परिवारों की कुलदेवी कपासन माता के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। कपासन माता सेवा समिति के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन हुए। समीपवर्ती विजय पताका के पास मंदिर प्रांगण में माता की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर पर डॉ. दयालाल, रामलाल, मांगीलाल, दिनेश कुमार, नंदकिशोर, लादूचंद, सरजूप्रसाद, कांतिलाल, पुरुषोत्तम खूंटेटा, पुखराज आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। कलाकार राजेश सैन एवं दिनेश माली एंड पार्टी ने भक्ति रस की सरिता बहाई। संत अभयदास ने आशीर्वचन कहे। इस अवसर पर वास्तु पूजन, कलश यात्रा, यज्ञ पूर्णाहुति, आरती, महाप्रसादी आदि कार्यक्रम हुए।

Updated on:
11 May 2019 12:13 pm
Published on:
11 May 2019 12:13 pm