सिरोही

VIDEO नांदिया गांव में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 305 मरीजों की जांच

पिण्डवाड़ा. लॉयंस क्लब पिण्डवाड़ा व मारू प्रजापति समाज रोई परगना विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया।
less than 1 minute read
sirohi patrika news
sirohi

पिण्डवाड़ा. लॉयंस क्लब पिण्डवाड़ा व मारू प्रजापति समाज रोई परगना विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर नांदिया गांव के प्रजापति समाज धर्मशाला में हुआ। नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्लोबल आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 305 मरीजों की आंखें जांच कर इलाज किया गया। इसमें 104 मरीजों को निशुल्क चश्में वितरित किए। वहीं 21 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन व आईओएल लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन कर ग्लोबल आई अस्पताल आबूरोड भेजा गया।
लॉयंस क्लब के अध्यक्ष लायन महेशदान चारण ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोगकर्ता दिलीपभाई प्रजापति, समिति अध्यक्ष लायन किशन प्रजापति, सचिव हनीष रावल समेत अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

चैत्र में जून जैसी गर्मी
आबूरोड.शहर समेत आस-पास में शीतला सप्तमी के बाद गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दोपहर को सड़कें तपने लगी है। हालांकि गुरुवार से शुक्रवार को गर्मी का सितम कम रहा। दोपहर को अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। अचानक बढ़ी सर्दी के कारण लोगों हाल बुरा हो गया। दोपहर को ज्यादातर चौराहे सूने रहे। गर्मी के कारण दुपहिया वाहन चालकों को मुंह बांधकर गुजरना पड़ा। तापमान की बढ़ोत्तरी के कारण मार्च माह में मई जून के हालात बने। लोगों को शीतल पेय पीते देखा गया।

Published on:
29 Mar 2019 06:01 pm