
सिरोही। सिरोही में आज सवेरे बोलेरो और ट्रक की आमने सामने भिडंत में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। तीनों का उपचार जारी है। हादसा आज सवेरे सिरोही—पोलासिया रोड पर हुआ है। पालड़ी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग जोधपुर के रहने वाले थे और जोधपुर से गुजरात स्थित भरूच जा रहे थे। बोलेरो में आठ लोग सवार थे उनमें से सात की मौत हो गई।
आईकार्ड से एक युवक की पहचान
फिलहाल उनमें से सिर्फ एक युवक की पहचान हो सकी है। प्रवीण नाम के इस युवक की जेब से मिले एक आईकार्ड से पुलिस ने उसकी पहचान की है।
नींद की झपकी से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि हादसा संभवत: जीप चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है। हादसे से पहले चालक ने अचानक जीप से संतुलन खो दिया और जीप डीवाइडर कूदती हुई दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
तेज थी रफ्तार
जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसमें अगली सीट पर जो तीन लोग बैठे थे तीनों के शव गाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्सों में जा घुसे। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों में से भी दो की हालत बेहद गंभीर थी जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर... यहां परिवार ने अपने ही बेटे की दी नरबलि
भरतपुर जिले के खोहरी गांव में नरबलि की आशंका जताई जा रही है। यहां बीती रात एक किशोर की नरबलि दिए जाने की आशंका है। किशोर के घर में कमरे के अंदर अगरबत्तियां लगी हुई मिलीं और खून के धब्बे भी पाए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दसवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की नरबलि दी गई है। परिजनों ने बच्चे का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले में फिलहाल और जानकारी जुटाई जा रही है।