सिरोही

मनादर की फौजदारों की गली में सभी होनहार

पढ़ाई की प्रतिस्पद्र्धा में अधिकांश बच्चों के पास लैपटॉप
2 min read
Sep 11, 2018
sirohi
sirohi

सिरोही.ग्रामीण क्षेत्र की छात्र प्रतिभाएं प्रतिस्पद्र्धा में पीछे नहीं हैं। कम सुविधाओं के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। इस साल १०वीं व १२वीं बोर्ड में शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण छात्रों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। शिवगंज तहसील के मनादर गांव की फौजदारों की गली ऐसी है जहां पढ़ाई की होड़ के कारण अधिकांश छात्रों के पास सरकार की मेधावी छात्र योजना के लैपटॉप हैं। गली में करीब २५ मकान हैं।
छात्रों की जुबानी...
- इस गली के सभी छात्र मेहनत कर देर रात तक पढ़ते हैं। मुझे ८वीं, १०वीं व १२वीं में लैपटॉप मिला था। १२वीं में ८७ प्रतिशत अंक थे। वर्तमान में बीएसटीसी फाइनल चल रही है।
- आशा कुमारी
..................
- १०वीं में ८१.८३ प्रतिशत होने पर लैपटॉप मिला है। प्रतिभावान छात्रों के लिए सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं तो आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा देती हैं।
- जगदीश कुमार
.................
- ८वीं में ए ग्रेड मिलने के कारण लैपटॉप दिया है। हर सामाजिक कार्यक्रम में भी गली के बच्चे आगे रहते हैं।
- रमेश कुमार
..................
- ८वीं व १०वीं में लैपटॉप मिला था। इस गली के अधिकांश बच्चे प्रतिभावान हंै। एक-दूसरे से आगे जाने की होड़ में देर रात तक पढ़ाई करते हंै।
- नरेश कुमार
जिला शैक्षिक अधिवेशन २८ व २९ को
सिरोही. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. हनवंतसिंह मेडतिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन की रूपरेखा बनाई गई।
जिला मंत्री इनामुलहक कुरैशी ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से चर्चा कर 28 व 29 सितम्बर को अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन के सभागार में आयोजित करने का निर्णय किया गया। अधिवेशन संयोजक देवेश खत्री को बनाया गया। समितियों का भी गठन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष भगवतसिंह देवड़ा, क्रांति राठौड़, राजकुमारी, सत्येन्द्रसिंह राठौड़, मनोहरसिंह चौहान, छगन भाटी, इन्द्रमल खण्डेलवाल, सरफुद्दीन, अय्यूब खान, भगवतसिंह, भीखाराम कोली, रमेश परमार आदि मौजूद थे।
दायित्व सौंपे
आगामी दिनों में जिला स्तरीय शिक्षक अधिवेशन को लेकर राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को धर्मशाला में हुई। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह ने बताया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तहसीलवार प्रभारी बनाकर दायित्व सौंपे गए।

Updated on:
11 Sept 2018 09:04 am
Published on:
11 Sept 2018 09:04 am