सिरोही

VIDEO अन्नकूट महोत्सव पर लगता है छप्पन व्यंजनों का भोग, कैसे जानिए इस खबर में…

-मंदिरों में चल रही तैयारी
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही. दीपावली के दूसरे दिन मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाने की परम्परा कायम है। इसमें भक्त व प्रवासी भरपूर सहयोग करते हैं। दिन दिनभर धार्मिक कार्यक्रम के बाद प्रसादी के आयोजन किए जाते हैं। विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग भगवान को लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है। इन दिनों शहर में कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, मुम्बई, गुजरात से सैकड़ों प्रवासी दीपावली मनाने आए हैं।
चारधाम बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी गौतम भाई ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। स्वामी नारायण मंदिर में आए भक्त माणकचंद सोनी ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट महोत्सव को लेकर शाम को महाआरती होती है। मुरलीधर मंदिर में उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

पर्यटकों के साथ हो सौम्य व्यवहार
माउंट आबू . थाना प्रभारी नारायणलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को थाना परिसर में दिवाली बम्पर सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर सीएलजी बैठक हुई।
बैठक में शुक्रवार से बारह नवम्बर तक आने वाले पर्यटकों को समुचित व्यवस्था के लिए पुलिस, प्रशासन के सहयोग पर बल दिया गया। जेबकतरों पर विशेष तौर पर नजर रखने की जरूरत है। जाम से निजात पाने को यातायात पुलिस तैनात रखने पर बल दिया। बैठक में यातायात प्रभारी मूलदान चारण, प्रताप सिंह, अशोक वर्मा, मुराद खान, मांगीलाल काबरा, मुख्यत्यार खान, संजय विश्राम, प्रमोद व्यास, युसुफखान, ललित वैष्णव आदि उपस्थित थे।

Published on:
06 Nov 2018 07:47 pm