सिरोही

रंगारंग प्रस्तुतियों से शरद महोत्सव शुरू : घुंघरू की खनक से गूंजी शीतल वादियां

माउंट आबू . शरद महोत्सव का रविवार को भव्य शोभायात्रा से आगाज हुआ। इसमें कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों में घुंघरू व वाद्यों की स्वर लहरियों से शीतल वादियां गूंज उठी।

less than 1 minute read
sirohi

माउंट आबू . शरद महोत्सव का रविवार को भव्य शोभायात्रा से आगाज हुआ। इसमें कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों में घुंघरू व वाद्यों की स्वर लहरियों से शीतल वादियां गूंज उठी।
जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, नगरपालिका के तत्वावधान में हो रहे महोत्सव की शोभायात्रा पर्यटक स्वागत केंद्र से आरंभ हुई। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, उपाध्यक्ष रणजीत बनौधा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवी सिंह देवल, पर्यटन सहायक निदेशक विकास पंड्या, भैरोंसिंह चौहान व पार्षदों ने इसे रवानगी दी।
शोभायात्रा के दौरान लोकगीतों, संगीत की स्वर लहरियों के साथ सड़कों पर थिरकते लोकनर्तकों की घुंघरूओं की खनक से आबू की वादियां सराबोर हो उठीं। शोभायात्रा में शृंगारित घोड़ों पर सवार लोक कलाकार हाथों में बैनर लिए चल रहे थे। उनके पीछे अन्य घुड़सवार रंगबिरंगे झंडे, वाद्ययंत्रों को बजाते घोड़ों पर चल रहे थे। शृंखलाबद्ध चली शोभायात्रा में कलाकार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेे रहे। शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने गरबा नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घूमर, कच्ची घोड़ी, गरबा रास नृत्य, अलगोजा, सूफी सांग्स, बंजारा-बंजारी नृत्य की प्रस्तुतियां दाद देने योग्य रहीं। शोभायात्रा रोटरी सर्किल, चाचा म्युजियम, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, मस्जिद मार्ग होते हुुए अर्बुदा चौक पहुंची जहां से पुन: नक्की चौक होते हुए गांधीवाटिका नक्की झील पहुंची।

Published on:
29 Dec 2019 07:41 pm
Also Read
View All