सिरोही

SIROHI रंगोली व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक, स्कूलों में हुए विभिन्न कार्यक्रम

स्कूलों में हुए विभिन्न कार्यक्रम
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही. मतदाता जागरूकता को लेकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रैली निकाली। संस्था प्रधान अमृतलाल माली ने हरी झण्डी दिखाकर रवानगी दी। इस दौरान प्रभारी इरशाद अहमद, महावीर नवल, राहुल, संध्या, भारती दवे, नीरव बाला आदि मौजूद थे। इसी तरह राजकीय प्राथमिक विद्यालय वैद्यनाथ मंदिर बालदा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बालदा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। संस्था प्रधान लालूसिंह देवड़ा ने बताया कि रैली हनुमान मंदिर समेत गांव के मुख्य चौराहा से गुजरी। इसके बाद में विद्यार्थियों ने गांव के मुख्य चौराहा पर रंगोली बनकार ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान बीएलओ किशन कुमार, शिक्षक समदरसिंह, दशरथसिंह देवड़ा, बाबूलाल माली, वागेश कुमार आदि मौजूद थे।

वराड़ा. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वराड़ा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ईवीएम मशीन व मतदान प्रक्रिया की लोगों को जानकारी दी। बीएलओ संजय शर्मा ने बताया कि मेघवाल वास, महादेव मंदिर, बस स्टैण्ड, पंचायत भवन, नई आबादी में लोकसभा रथ के माध्यम से जानकारी दी। इस दौरान स्वीप प्रभारी भरत कुमार, नगेन्द्रसिंह, गजेन्द्र सुथार, पेकाराम, कुईयाराम, गणेशराम, सकाराम आदि मौजूद थे।

Published on:
29 Mar 2019 08:03 pm