सिरोही

VIDEO स्कूली विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला, 28 घायल

- जाकामाता मंदिर की घटना
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

पिण्डवाड़ा. समीपवर्ती जाकामाता मंदिर के दर्शन करने आए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा के छात्रों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 28 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डवाड़ा में भर्ती करवाया गया। इसके बाद इसमें से दो छात्रों को सिरोही रैफर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में एसयूपीडब्ल्यू शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर संस्था प्रधान के निर्देश पर गांव के पास स्थित जाकामाता मंदिर के दर्शन कर करीब 170 छात्र मंदिर परिसर में सफाई कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मगनलाल प्रभुराम गरासिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

निजी वाहन से लाने को मजबूर
शिक्षकों ने 108 एम्बूलेंस को फोन किया लेकिन मौजूद नहीं होने से निजी वाहन में घायल बच्चों को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। े सुनीता पुत्री मगनलाल व कंचन पुत्री शांतिलाल को सिरोही रैफर किया गया।

इन्होंने बताया...
हमले में 28 छात्र घायल होने पर चिकित्सालय लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आराम है। दो बालिका गंभीर घायल होने पर सिरोही रैफर किया गया।
- डॉ.ललित शर्मा, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिण्डवाड़ा

Published on:
16 Nov 2018 07:52 pm