सिरोही

बालिका स्कूलों के लिए आई अच्छी खबर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कार्यक्रम में ये हो गई बड़ी घोषणा

Education Minister Madan Dilawar: 6 करोड़ की लागत से बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का नया अत्याधुनिक भवन बनवाने वाले भामाशाह रमेश कुमार पी शाह ने सिरोही जिले में चल रही 36 राजकीय बालिका स्कूलों में हर संभव मदद करने की घोषणा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 11:09 AM IST
Feature image

Good News For Student: राजस्थान के प्रवासियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बेंगलुरु क्लब में स्वागत किया। राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों व सुधार कार्यक्रमों से प्रवासी राजस्थानियों से रूबरू कराने के लिए इन दिनों राज्य के शिक्षा मंत्री दक्षिण भारत के दौरे पर है। इसी दौरान सिरोही जिले के कालन्द्री के मूल निवासी व बेंगलुरु में व्यवसायरत भामाशाह व आर के ट्रस्ट के संस्थापक रमेश पी शाह ने बेंगलुरु क्लब में प्रवासियों के साथ शिक्षा मंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में सिरोही जैन संघ बेंगलुरु के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया एवं उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कालन्द्री में 6 करोड़ की लागत से बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का नया अत्याधुनिक भवन बनवाने वाले भामाशाह रमेश कुमार पी शाह ने सिरोही जिले में चल रही 36 राजकीय बालिका स्कूलों में हर संभव मदद करने की घोषणा की।

इन 36 बालिका स्कूलों में पिण्डवाड़ा तहसील की 13, रेवदर की 7, सिरोही व शिवगंज की 6-6 एवं आबूरोड की 4 स्कूलें शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने बेंगलुरु के पहले चेन्नई में भी राजस्थान के प्रवासियों से मुलाकात कर उनसे भी सहयोगी बनने की अपील की। चेन्नई के प्रवासियों ने भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया व भरोसा दिलाया कि वे शिक्षा के कार्यों में सहभागी बनेंगे। शिक्षा मंत्री के साथ दिलीप परिहार, राहुल गर्ग एवं डॉ. जगदीश विजय भी थे।

Updated on:
22 Apr 2025, 11:09 AM IST
Published on: