23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: राजस्थान में भाभी के लिए महिला कांस्टेबल ने किया ऐसा काम, अब नहीं पहन पाएगी वर्दी

कांस्टेबल संगीता प्रशिक्षण में जाने से पूर्व भी 6 बार स्वैच्छिक अनुपस्थित रही और जांच अधिकारी के समक्ष भी जांच के लिए उपस्थिति नहीं हुई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Apr 2025, 8:44 PM IST

Rajasthan Police Constable

सांकेतिक तस्वीर: पत्रिका

राजस्थान के जालोर जिले में 2022 में भर्ती के बाद महिला कांस्टेबल प्रशिक्षण केन्द्र किशनगढ़ से फरार व लंबे समय से स्वैच्छिक गैरहाजिर एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर संगीता को बर्खास्त किया गया। एसओजी जयपुर ने संगीता की भाभी विमला को गिरफ्तार किया था, जिसकी भनक उसे लग गई थी। इसके बाद वह प्रशिक्षण केन्द्र से फरार हो गई।

एसपी ज्ञानचंद्र यादव के अनुसार कांस्टेबल संगीता राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। संगीता इससे पूर्व शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी भाभी विमला की जगह डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठी थी। एसओजी जयपुर द्वारा विमला को गिरफ्तार करने की संगीता को भनक लगी, जिसके बाद से प्रशिक्षण केन्द्र किशनगढ़ से फरार थी।

यह वीडियो भी देखें

लंबे समय से फरार होने, स्वैच्छिक गैरहाजिर रहने तथा पुलिस अधीक्षक जालोर की ओर से रिकॉल नोटिस जारी करने के बाद भी संगीता मुख्यालय पर उपस्थित नहीं हुई। संगीता प्रशिक्षण में जाने से पूर्व भी 6 बार स्वैच्छिक अनुपस्थित रही और जांच अधिकारी के समक्ष भी जांच के लिए उपस्थिति नहीं हुई। बार-बार विभिन्न माध्यम से सूचना देने के बाद भी कोई प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होने के साथ चली जांच मेेें आक्षेप प्रमाणित पाए गए, जिस पर उसे बर्खास्त किया गया।

यह भी पढ़ें- एसआई पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, अब तक हिस्ट्रीशीटर की बेटी सहित 45 थानेदार बर्खास्त