सिरोही

VIDEO रोहिड़ा की देव धरा पर गूंजे श्रीयादेवी के जयकारें…डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवक-युवतियां..

श्रीयादेवी का जन्मोत्सव
less than 1 minute read
SIROHI
sirohi

रोहिड़ा. श्रीयादेवी भक्त मण्डल की ओर से बुधवार को श्रीयादेवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह नौ बजे से ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। रात को महेन्द्रसिंह राठौड़ भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष शांतिलाल, जगदीश कुमार, सचिव महेश कुमार, कोषाध्यक्ष नारायणलाल, संरक्षक राजेन्द्र कुमार, व्यवस्थापक प्रकाश कुमार, मोहनलाल, मोन्टू कुमार, बाबूलाल, कमलेश कुमार, दशरथ कुमार, जितेन्द्र कुमार, कमलेश आदि सहयोग कर रहे हैं।

सुनाई श्रीयादेवी की महिमा
सिरोही. शहर के कुम्हारवाड़ा स्थित धर्मशाला में मंगलवार को कथावाचक प्रकाशचन्द्र प्रजापति ने श्रीयादेवी की महिमा का वर्णन किया। कथा में आसपास के श्रद्धालुओं ने शिरकत की।


महोत्सव को लेकर बैठक
सिरोही. सम्पूर्णानंद कॉलोनी स्थित जय अम्बे माता मंदिर की 13वीं वर्षगांठ को लेकर बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
महोत्सव 11 फरवरी को होगा। सुबह आठ बजे हवन, शोभायात्रा, ध्वजारोहण, महाप्रसादी व भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। बैठक में जय अम्बे माता मंदिर के अध्यक्ष शंकरलाल, उपाध्यक्ष नारायणलाल, सचिव मोतीलाल, कोषाध्यक्ष जवानाराम, सह कोषाध्यक्ष जीवाराम, सह सचिव दौलतराम आदि मौजूद थे।

Published on:
06 Feb 2019 12:11 pm