सिरोही

भाजपा नगर मंडल सिरोही: चीन का झंडा जलाकर सैनिकों पर हमले का किया विरोध

सिरोही. गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर चीन के कायरतापूर्ण हमले के विरुद्ध भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को चीन का झंडा एवं राष्ट्रपति जिनपिंग के पोस्टर फंूके गए।

less than 1 minute read
sirohi

सिरोही. गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर चीन के कायरतापूर्ण हमले के विरुद्ध भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को चीन का झंडा एवं राष्ट्रपति जिनपिंग के पोस्टर फंूके गए। एकत्र लोगों ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए।
सरजावाव दरवाजा चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल आदि ने चीन के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जोशीले नारे लगाए। इस मौके पर जरूरतमंदों को फेस कवर बांटे और प्रधानमंत्री का संकल्प पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, दमयंती डाबी, हेमलता पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपालसिंह चारण, नगर महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र एम चौहान, जब्बरसिंह चौहान, विजय पटेल, रणछोड़ पुरोहित, शैतान खरोर, प्रकाश पटेल, हरिकिशन रावल, राहुल रावल, अजय भट्ट, भरत माली, महेंद्र माली, पार्षद अरुण ओझा, मगनलाल मीणा, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, पूर्व उपप्रमुख कानाराम चौधरी, मांगूसिंह, पूर्व पार्षद रणछोड़ प्रजापत, भाजयुमो के दीपेंद्रसिंह देवड़ा, चुन्नीलाल पटेल, श्रवणसिंह राजपुरोहित, ललित प्रजापत, मनीष राजपुरोहित, रमजान खान, नरेंद्रसिंह भाटी, कन्हैयालाल पटेल मौजूद थे।

Published on:
25 Jun 2020 08:07 pm
Also Read
View All