सिरोही

VIDEO भाजपा महिला मोर्चा शक्ति सम्मेलन: शक्ति का रूप है नारी- माहेश्वरी

भाजपा महिला मोर्चा शक्ति सम्मेलन
2 min read
sirohi
sirohi

सिरोही. शहर के एक निजी गार्डन में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिला महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों ने भारत माता, डॉ. मुखर्जी व पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी ने वंदेमातरम का गान किया।
इस मौके मुख्य अतिथि किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईहै। उन्होंने नारी को अबला नहीं, शक्ति स्वरूपा है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का फायदा उठाते हुए जीवन को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। सांसद देवजी पटेल ने कहा कि महिलाओं को उच्च शिक्षा और तकनीकी को अपना कर बदलते वैश्विक परिवेश में स्वयं सिद्धा बन समाज के हर क्षेत्र में आगे आना होगा। सम्मेलन को महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, विधायक जगसीराम कोली, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भण्डारी जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने भी सम्बोधित किया। वक्ताओं ने मातृ शक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों में पूरे दमखम के साथ बूथ लेवल तक पूरी मजबूती रखने का आह्वान किया। इस मौके पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी बारूपाल, प्रदेश मंत्री कृतिका शर्मा, प्रधान प्रज्ञा कुंवर, प्रधान टीपू देवी, यूटीआई आबूरोड अध्यक्ष सुरेश कोठारी, आबूरोड चेयरमैन सुरेश सिंदल, माउंट आबू चेयरमैन सुरेश थिंगर, सिरोही सभापति ताराराम माली, प्रदेश मंत्री दमयन्ती डाबी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, कल्पना राणावत, पुष्पा कंवर, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, मीडिया सम्पर्क प्रमुख हरीश दवे आदि मौजूद थे।

महिलाओं को किया सम्मानित
भाजपा महिला मोर्चा के शक्ति सम्मेलन में भाजपा के स्थापना दिवस से कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति स्वरूपा सम्मान के प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

मण्डल अध्यक्ष नियुक्त
सिरोही. भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने मगनलाल मेघवाल को अनादरा एससी मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया।

Published on:
30 Sept 2018 07:41 pm