सिरोही

दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

गजानंदजी मंदिर प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला
2 min read
Candle march sheoganj
sirohi sheoganj

गजानंदजी मंदिर प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला

शिवगंज. उत्तरप्रदेश के मंदसौर में एक आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए विभिन्न संगठनों के युवाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से कैंडल मार्च निकाला। जानकारी के अनुसार गत दिनों मंदसौर में एक बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद से पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस घटना के विरोध में सोमवार की शाम को विभिन्न संगठनों की ओर से शहर के गजानंदजी मंदिर प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला। अपने हाथों में कैंडल लिए युवा इस घटना के आरोपी की तत्काल फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर विसर्जित हुआ। इस अवसर पर शैलेष माली, अनिल माली, जय मंडोरा, हरीश परिहार, मांगीलाल गहलोत, रामचंद्र रावल, गौतम राजपुरोहित, कैलाश घांची, वीरू चांवरिया, हरीश सोनी, महावीरसिंह सहित कई युवा मौजूद थे।

जताई संवेदना
शिवगंज. जोधपुर राजघराने की पूर्व राजमाता एवं पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी के निधन पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा एवं सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

समीक्षात्मक बैठक
सिरोही. कलक्ट्री सभागार में मंगलवार को जिला कलक्टर बाबूलाल मीणा की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा बैठक हुई।
जिला कलक्टर ने लीड बैंक अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चयनित गांवों में लक्ष्यों को शत- प्रतिशत पूर्ण करें। जिला रसद अधिकारी व विद्युत निगम पोर्टल पर सूचना आपडेट करें।

बैठकें 13 को
सिरोही. जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की 13 जुलाई को प्रात:10.30 बजे एवं राजस्व अधिकारियों की प्रात: 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक होगी।

Published on:
03 Jul 2018 07:24 pm