सिरोही

VIDEO: धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
less than 1 minute read
Feb 24, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. शहर के मानपुर रजवाड़ा पुल स्थित साईबाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े चार बजे कांकड आरती की गई। इसके बाद १०८ किलो दूध से भगवान का मंगल स्नान करवाया गया। सुबह साढ़े सात बजे मंदिर से पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में श्रद्धालुसांई भजनों पर झूमते हुए निकले।शोभयात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।सुबह ग्यार बजे भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद हुए भंडारे में शहर समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहणकिया। रात्रि में हुई भजन संध्या में गायकों ने विभिन्न भजनों से समा बांधा। देर रात तक बही भक्ति रस की सरिता का लोगों नेआनंद लिया। इस दौरान साईबाबा चेरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. एसएल तंवर, कोषाध्यक्ष चौथमल सोनी, रमेश वैष्णव, विशाल तंवर, नरेश गहलोत, कमलेश सैनी, निक्की अग्रवाल, रमेश माली, राजकुमार बैरवा, राधेश्याम शाक्य, राखी शर्मा, रमता शर्मा, संगीता तंवर समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Published on:
24 Feb 2019 01:04 pm