सिरोही

PHOTO STORY: जानिए आखिर क्यों स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छता को बढ़ावा देना ही हर व्यक्ति का कत्र्तव्य

स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छता को बढ़ावा देना ही हर व्यक्ति का कत्र्तव्य- सैकड़ों लोगों ने सीखा स्वच्छता के गुण, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
less than 1 minute read
Feb 24, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. चेतना जागृति शिविर में सैकड़ों लोगों को ब्रह्माकुमारी संस्थान अभियानयात्रियों ने स्वच्छता के लिए जागरूक किया। संस्थान के बीके अमरदीप ने लोगों से जीवन में स्वच्छ व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वच्छ व स्वस्थ होगा, वहीं निरोगी रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान बीके निखिल व जिले के कृषि अधिकारियों समेत कई लोगों ने लोगों को जैविक और यौगिक खेती की जानकारी दी। किसानों को कम खर्च में अधिक पैदावार के लिए जैविक और यौगिक खेती करने की सलाह दी।
सैकड़ों बच्चों ने सीखा पानी बचाने का तरीका
जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत दरबार स्कूल के बच्चों ने पानी जागरूकता के लिए बनी ट्रेन को देखने के लिए उमड़े। इस दौरान अभियानयात्रियों ने स्कूली बच्चों को पानी बचाने का तरीका बताया। साथ ही पानी की जीवन में उपयोगिता पर भी ्रकाश डाला। गांवों में भी अभियान के तहत सदस्यों ने ग्रामीणों को बेहतर जीवन जीने का तरीका सीखाया। कार्यक्रम यह अभियान 15 फरवरी को प्रारम्भ हुआ था। जिसके तहत अब तक तकरीबन अभियान सौ से ज्यादा गांवों तक पहुंच चुका है। जिसमें हजारों लोगों ने जागरूकता के तहत शामिल हुए हैं। अभियान में बीके कीर्ति, बीके अमरदीप, बीके विन्देश्वरी, बीके निखिल, बीके चन्दा, बीके कृष्णा, बीके मोहन, बीके पारी समेत अन्य सदस्यों ने सेवाएं दी।

Published on:
24 Feb 2019 10:30 am