सिरोही

VIDEO : गोवंश की मृत्यु से पशुपालकों में हडकम्प, जांच के लिए पहुंची टीम

- आबूरोड के तलहटी गोलिया वास का मामला, तीन-चार पशुपालकों के गोवंश की गत कुछ दिनों में हुई मृत्यु
less than 1 minute read
Mar 13, 2019
sirohi
01


आबूरोड. क्षेत्र के तलहटी गोलिया वास में अज्ञात बीमारी से करीब एक दर्जन गोवंश की मृत्यु से पशुपालकों में हड़कम्प मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में तीन-चार पशुपालकों के गोवंश बीमार व कालकवलित हो चुके हैं। पशुपालकों के पशुपालन विभाग को सूचना देने पर नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफ सांवलिया ने टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजी। हालांकि विभाग का कहना है कि केवल कुछ दिन पूर्व एक-दो पशु की मृत्यु हुई थी, बाकि अन्य गाये मौसमी बीमारियों से पीडि़त पाई गई। जिन्हें दवाई देकर उपचार किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में पशुपालक परिवार रहते हैं। पिछले दो तीन दिन में करीब एक दर्जन गोवंश की अज्ञात बीमारी से मृत्यु हुई है। इसमें खेताराम देवासी, भबूताराम देवासी व कानाराम के गोवंंश की मृत्यु हुई। जबकि हकमाराम देवासी के गोवंश भी बीमार हो गए हैं। पशुपालकों के विभागीय अधिकारी को सूचना देने पर नोडल अधिकारी डॉ. सावंलिया ने आधेश जारी कर डॉ. जदेवसिंह, सुरेंद्रकुमार, प्रकाश चंद्र व हीराराम गरासिया की टीम गठित कर मौके पर भेजी और तलहटी क्षेत्र के पशुओं की स्वास्थ्य जांच करने व बीमार पशुओं का उपचार कर प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एक-दो पशुओं की मृत्यु हुई थी। आज टीम मौके पर गई तो एक-दो पशु बीमार मिले।

Updated on:
13 Mar 2019 02:42 pm
Published on:
13 Mar 2019 02:42 pm