सिरोही

Discom action नगर परिषद में डेढ़ करोड़ का बिजली बिल बकाया, डिस्कॉम ने काटे कनेक्शन, शहर की सड़कों व चौराहों पर पसरा अंधेरा

निगम अधिकारी बोले, पांच-छह नोटिस जारी करने के बाद भी राशि जमा नहीं कराने पर काटे कनेक्शन जोधपुर विद्युत वितरण निगम ने 15 मार्च तक बकाया बिजली बिल जमा कराने के दिए निर्देश
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2024, 10:50 PM IST
Discom action नगर परिषद में डेढ़ करोड़ का बिजली बिल बकाया, डिस्कॉम ने काटे कनेक्शन, शहर की सड़कों व चौराहों पर पसरा अंधेरा
Discom action नगर परिषद में डेढ़ करोड़ का बिजली बिल बकाया, डिस्कॉम ने काटे कनेक्शन, शहर की सड़कों व चौराहों पर पसरा अंधेरा

सिरोही बिजली निगम का जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद सिरोही में करीब डेढ़ करोड़ बिजली का बिल बकाया चल रहा है। विद्युत निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी राशि जमा नहीं कराने पर विद्युत निगम ने परिषद के 55 में से 10 कनेक्शन काट दिए हैं, जिसमें हाई मास्क लाइटें भी शामिल है। बिजली कनेक्कें शन काटने से शुक्रवार को शहर की कई सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा। जिससे अमाजन व वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि अंतिम नोटिस जारी कर परिषद को बिजली बिल जमा करने के लिए कहा गया था। नोटिस के बाद नगर परिषद ने सात दिन का समय मांगा था, लेकिन सात दिन गुजरने के बाद भी बिजली बिल जमा नहीं हो पाया। ऐसे में विद्युत निगम ने 15 मार्च तक बकाया बिजली बिल शीघ्र जमा करवाने को कहा है। साथ ही बिजली निगम ने 55 में से 10 कनेक्शन काट दिए हैं। यह कनेक्शन अलग-अलग स्थानों पर काटे गए है। निगम ने 15 मार्च तक बकाया राशि जमा नहीं कराने पर शहर की कॉलोनी और रोड लाइटों के भी बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता इंदर दान चारण ने बताया कि सिरोही नगर परिषद को बकाया बिल जमा करवाने के लिए पांच-छह नोटिस जारी किए गए है, लेकिन अभी तक बिल जमा नहीं करवाया गया। अंतिम नोटिस जारी कर बकाया बिल शीघ्र जमा कराने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी राशि जमा नहीं होने पर 10 कनेक्शन हाई मास्क लाइट के काटे दिए गए है। चारण ने बताया कि अभी रोडलाइट व गलियों के कनेक्शन नहीं काटे गए है। अब भी बिजली बिल जमा नहीं कराया तो सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पहले राज्य सरकार बिजली का भुगतान करती थी, लेकिन अब नगर परिषद स्वयं को भुगतान करना पड़ता है। यह प्रक्रिया लागू होने के बाद से बिजली का बिल बकाया चल रहा है।
सिरोही शहर में इन स्थानों पर काटे कनेक्शन, पसरा अंधेरा

विद्युत निगम ने शहर के अंहिसा सर्किल, गोयली चौराहा, अनादरा चौराहा, सरकेएम स्कूल, संतोषी माता मंदिर, झालरावाव, सरजावाव गेट, अम्बेडकऱ सर्किल, भाटकड़ा चौराहा, आयुर्वेद चौराहा व जिला कलक्टर चौराहा पर लगी हाई मास्क लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। जिससे देर शाम होते ही सड़कों व चौराहों पर अंधेरा पसर गया।

Published on: