सिरोही

Sirohi: एक्शन मोड में नजर आए नए कलक्टर, संवेदक पर 20 तो अन्नपूर्णा रसोई पर लगाई 10 हजार की पेनल्टी

Sirohi District Collector: जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर साफ-सफाई, गुणवत्ता और विकास पर जोर दिया।

2 min read
Apr 06, 2026
शहर का निरीक्षण करते जिला कलक्टर। फोटो- पत्रिका

सिरोही। जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सिरोही शहर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शहर में घूमकर सीवरेज, सड़क, अतिक्रमण और यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा करते हुए शहर की व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित मॉनिटरिंग करे और जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान उन्होंने आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सरकारी नौकरी की तैयारी होगी और आसान, ग्रामीण युवाओं को बड़ा तोहफा देगी भजनलाल सरकार

अन्नपूर्णा रसोई में चखा भोजन

कलक्टर तोमर ने अन्नपूर्णा रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी और साफ-सफाई तथा रिकॉर्ड संधारण की जांच की। उन्होंने उच्च गुणवत्ता का भोजन परोसने और साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस थाना कोतवाली और रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलक्टर ने यह दिए निर्देश

  • शहर में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर हटाए जाएं।
  • सफाई कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करें, शौचालयों की दिन में दो बार सफाई सुनिश्चित की जाए, आश्रय स्थल का रात्रिकालीन निरीक्षण किया जाए।
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कचरा नहीं उठाने पर संवेदक पर 20000 की पेनल्टी लगाई जाए।
  • पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने अन्नपूर्णा रसोई में निर्धारित प्लेटों में भोजन परोसना सुनिश्चित किया जाए, संचालक पर 10000 की पेनल्टी लगाई जाए।

औद्योगिक क्षेत्र का भी किया अवलोकन

इसके बाद जिला कलक्टर तोमर ने औद्योगिक क्षेत्र सिरोही रोड का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक चेतनराम बरनावा से औद्योगिक क्षेत्र की समग्र स्थिति और गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलक्टर ने डिवाइन स्टोन इकाई का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित मैनेजर से कार्यों की जानकारी ली। इकाई में उपलब्ध आधुनिक तकनीक, जैसे थ्री-डी व्यू प्रणाली और सीएनसी मशीन के संचालन और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

कलक्टर ने इकाई में अपनाई जा रही तकनीक और कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए औद्योगिक विकास को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी सहायक होगा। इस निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि जिला प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र के विकास और तकनीकी उन्नति को प्राथमिकता दे रहा है।

ये भी पढ़ें

LPG Alert: कुर्सी संभालते ही एलपीजी सप्लाई पर जोधपुर कलक्टर का बड़ा बयान, बताई अपनी प्राथमिकता

Also Read
View All

अगली खबर