
आइएएस आलोक रंजन जिला कलक्टर का कार्यभार ग्रहण करते हुए। फोटो- पत्रिका
जोधपुर। आईएएस आलोक रंजन ने जिला कलक्टर जोधपुर का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और पंच गौरव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
यह वीडियो भी देखें
मूलत: बांसवाड़ा के वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक रंजन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में बताया कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में अभी अच्छा कार्य चल रहा है। कुछ बिंदुओं में सुधार की आवश्यकता है, जिन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से और बेहतर किया जाएगा।
पंच गौरव एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें जोधपुर के दृष्टिकोण से पर्यटन, प्रकृति, औद्योगिक विकास और हैण्डीक्राफ्ट सबसे अहम हैं। इन क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से कार्य किया जा रहा है और इसे आगे और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन को पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यभार ग्रहण के दौरान जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, जिला परिषद के सीईओ आशीष कुमार मिश्रा, एसडीएम प्रीतम कुमार, एडीएम जवाहर चौधरी, सुरेंद्र राजपुरोहित और अंजुम ताहिर सम्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और पहले पेयजल की समस्या सामने आती रही है। इस बार प्रयास किया जाएगा कि जिले में सभी को समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो। वर्तमान में नहरबंदी चल रही है, लेकिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। बनाड़ और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की ग्राम और वार्ड विकसित योजना पर कार्य चल रहा है। इसे योजनाबद्ध तरीके से और प्रभावी बनाया जाएगा। वर्तमान में एलपीजी की कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया गया है और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
जोधपुर में जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। सभी परिवादों का समयबद्ध समाधान कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि वे पहले जोधपुर में एसडीएम रह चुके हैं और यहां का अनुभव उनके लिए उपयोगी रहेगा। जोधपुर में कई राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान हैं, जो युवाओं के करियर में सहायक हैं। प्रशासनिक स्तर पर युवाओं को शिक्षा और मार्गदर्शन में और प्रोत्साहित किया जाएगा।
Updated on:
05 Apr 2026 03:48 pm
Published on:
05 Apr 2026 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
