सिरोही

VIDEO: शिक्षा का उदेेश्य नौकरी प्राप्त करना नहीं है

- आदर्श विद्यां मंदिर का अरूणोदय तथा विद्यार्थी संगम
2 min read
Feb 11, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. भाषण याद करना जिसको मौका आने पर बोल देना, कुछ अंग्रेजी बोलना और अपने आप को अकडकर चलना यह शिक्षा का अर्थ नहीं है, शिक्षा का अर्थ है आदमी को जीवन में अंदर से बदल देना। यह बात रविवार को विद्या भारती के राष्ट्रीय सहमंत्री शिवप्रसाद ने आदर्श विद्या मंदिर गोविंदधाम में आठ संकुलों का भारत रत्न सुभाषचन्द्र बोस जयंती पर विराट प्रयागराज संगम तथा पथ संचलन कार्यक्रम अरुणोदय को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहां कि विद्या भारती शिक्षा क्षेत्र मे आंदोलन करने के लिए संचालित की जा रही है। हम व्यक्ति का निर्माण करने के लिए आदर्श विद्या मंदिर चला रहे है। शिक्षा का उदेेश्य नौकरी प्राप्त करना नहीं है। विद्या मंदिर देश के निर्माण मे साधनारत है। विद्या भारती समस्याओ से जूझने वाले व्यक्ति को निर्माण करने का कार्य कर रही है। लोगों ने इस धरती पर शिक्षा का अर्थ ही बदल दिया है। अब नौकरी प्राप्त करना ही शिक्षा का लक्ष्य हो गया है। शिक्षा जीवन को बदल कर रख देती है। गलत मार्ग पर नहीं जाने देती। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि शिक्षा व ज्ञान से पवित्र धरती पर कोई चीज नहीं। विद्यां मंदिर के कई बालक है जिन्होंने यहां से शिक्षा प्राप्त कर जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक आयकर अधिकारी समेत कई अधिकारी बने है। पीछले कई वर्षो से बच्चों ने बोर्ड परीक्षा टॉप टेन प्राप्त किया है। कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट अविनाथ शर्मा ने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने की बात कहीं। मुख्य अतिथि किशोर गांधी ने भी बच्चों को संस्कारित शिक्षा से जुडऩे का आह्वान किया। इस दौरान आदर्श शिक्षा समिति अध्यक्ष रामलाल रावल, मकनाराम, प्रकाश अग्रवाल, शिवसिंह, भरत पुरोहित, ओमप्रकाश वैष्णव आदि मौजूद थे। समारोह के बीच छात्रों ने पिरामिड, सहासिक कार्यक्रम, मल्लखम्भ, सामुहिक योग, काव्यगीत की प्रस्तुतियां दी।
निकाला पथ संचलन
मुख्य आयोजन से पहले शहर में द्विधारा गंगा एवं यमुना पथ संचलन निकाला गया। जिसमें दोनों संचलन अलग अलग स्थानों से निकले तथा नगर पालिका सर्किल के पास दोनों संचलनों का संगम हुआ। संचलन मार्ग पर लोगों ने जगह जगह पर पूष्पवर्षा की गई। संचलन में आबूरोड, माउंट आबू, सरूपगंज, रोहिड़ा, भारजा तथा किंवरली के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शौर्य जाग्रति सेना की ओर से अंबाजी चौराहा पर पुष्पवर्षा की गई। सेनाध्यक्ष रवि शर्मा, गोपाल मिश्रा, प्रवीणसिंह, तुषार त्रिवेदी, दुर्गेश शर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पारस पराडिया, तेजाराम पटेल मौजूद थे।

Updated on:
11 Feb 2019 10:58 am
Published on:
11 Feb 2019 10:58 am