सिरोही

सिंगल फेज को थ्री फेज बनाकर बिजली चोरी, डिस्कॉम ने लगाया जुर्माना

मंडार. डिस्कॉम की टीम ने शनिवार रात भीलड़ा क्षेत्र में एक कृषि कुएं पर सिंगल फेज को सेल (टेटा) के जरिए थ्री फेज बनाकर बिजली चोरीक करने का मामला पकड़ा। सहायक अभियंता कालूराम परमार ने टीम के साथ गुंदवाडा जीएसएस पर जाकर लोड की जांच की।
less than 1 minute read
Jun 02, 2019
sirohi
सिंगल फेज को थ्री फेज बनाकर बिजली चोरी, डिस्कॉम ने लगाया जुर्माना

मंडार. डिस्कॉम की टीम ने शनिवार रात भीलड़ा क्षेत्र में एक कृषि कुएं पर सिंगल फेज को सेल (टेटा) के जरिए थ्री फेज बनाकर बिजली चोरीक करने का मामला पकड़ा। सहायक अभियंता कालूराम परमार ने टीम के साथ गुंदवाडा जीएसएस पर जाकर लोड की जांच की। इस दौरान भीलड़ा क्षेत्र में सिंगल फेज से सेल (टेटा) लगाकर थ्री फेज बनाकर मोटर चलाना सामने आया। इस पर रात १० बजे के बाद जेईएन मुकेश जीनगर ने टीम के साथ गुन्दवाड़ा पहुंचकर सीसीयर के समक्ष लोड की जांच की। इसमें ओवरलोड आने वाले क्षेत्र भीलड़ा में दबिश दी गई। जहां सिंगल फेज सप्लाई होने के बावजूद कुएं पर मोटर चलने व फव्वारों की आवाज आ रही थी। इस पर टीम कुएं पर पहुंची तो ट्रांसफार्मर पर एक फेज पर तार व अर्थ बनाकर एक और फेज बनाया हुआ था। स्वीच बोर्ड के पास आठ सेल (टेटा) लगाकर सिंगल को थ्री फेज बनाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर टीम ने बिजली चोरी करने वाले भीलड़ा निवासी छोगाराम पुत्र पूनमाराम कोली के खिलाफ कार्रवाई कर चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण सेल (कनवर्टर) व केबल जब्त किए। वहीं ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन काटकर जुर्माना शीट भरी।

Published on:
02 Jun 2019 08:58 pm