सिरोही

video story:शिवरात्रि मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी

शहर समेत आस-पास सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। जलाभिषेक के लिए शिवालयों में अलसवेरे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
less than 1 minute read
Mar 05, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. शहर समेत आस-पास सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। जलाभिषेक के लिए शिवालयों में अलसवेरे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मावल स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लगे पारंपरिक शिवरात्रि मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित पीपलेश्वर, नगर पालिका के पास आन्नदेश्वर, बस स्टैण्ड स्थित पीपलेश्वर, नदी किनारे जय भोले सेमरा मां मंदिर, चेक पोस्ट स्थित सिद्देश्वर महादेव मंदिर, निचलागढ़ स्थित मारकुण्डेश्वर, झामर स्थित भक्योरजी, मुदराला स्थित कुण्डेश्वर समेत सहित सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाएं, बुजुर्गो एवं युवतियोंं ने पूजा कर शिव से अपनी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक गीत भजन कीर्तन के बीच महिलाओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया।
जगह जगह हुई प्रसादी
शिवरात्रि महोत्सव को लेकर आबूरोड समेत आस-पास के शिव मंदिरों में प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया। लोगों ने भांग ठण्डाई को भी प्रसादी के रूप में ग्रहण किया।

Updated on:
05 Mar 2019 10:51 am
Published on:
05 Mar 2019 10:51 am