सिरोही

photo story: जिले की पांच केजीबीवी का अब इस तरह होगा संचालन

- तीन श्रेणियों में विभक्त होंगे केजीबीवी - समग्र शिक्षा अभियान करेगा संचालन
2 min read
Mar 18, 2019
sirohi
sirohi

आबूरोड. प्रदेश में बालिका शिक्षा उन्नयन के संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं शारदे बालिका विद्यालय का एकीकरण कर दिया है। अब प्रदेश में एकीकृत केजीबीवी योजना के तहत छात्रावास संचालित होंगे। अलग अलग कक्षा एवं श्रेणी के अनुसार प्रदेश में केजीबीवी संचालित होंगे। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक शिवांगी स्र्वणकार ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को आदेश जारी कर दिए है।
यह किया परिवर्तन
प्रदेश में २००४ से कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं के लिए सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के माध्यम से केजीबीवी तथा वर्ष २००९-१० के माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के माध्यम से कक्षा नौ से १२ वीं तक की छात्राओं के लिए शारदें बालिका छात्रावास संचालित हो रहे थे, लेकिन अब प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान शिक्षा व्यावस्था हो गई है। ऐसे में समसा के माध्यम से दोनों ही छात्रावासों का एकीकरण कर दिया है। अब जिले समेत प्रदेश में समस्त शिक्षा विभाग के छात्रावास केजीबीवी के नाम से ही पहचाने जाएंगे तथा यहां अध्ययनरत बालिकाओं के हिसाब से उन्हें टाईप वन, थ्री एवं फोर में बांटा गया है।
परिवर्तन के बाद अब बढ़ेगी क्षमता
केजीबीवी को अलग अलग श्रेणियों में बांटते हुए विभाग ने छात्रावासों की क्षमता को भी बढ़ाया है। ऐसे में जिनमें पूर्व में ५० की क्षमता थी, उनमें १०० की प्रवेश क्षमता कर दी है एवं कई छात्रावासों में अब प्रवेश क्षमता २०० तक हो गई है। अतिरिक्त बढ़ाई क्षमता के संबंध में प्रवेश संबंधितक औपचारिकताएं पूर्ण करने के साथ ही अतिरिक्त कक्ष, शौचालय आदि के बंदोबस्त करने के भी निर्देश दिए है।
ऐसे में देंगे प्रवेश
श्रेणी कक्षा
केजीबीवी-१ ६ से आठ
केजीबीवी-३ ६ से १२ वीं
केजीबीवी-४ ९ से १२ वीं
यह है फैक्ट फाईल
- जिले में ५ केजीबीवी है
- १३२ केजीबीवी प्रदेश में टाइप वन श्रेणी में संचालित होंगे।
- ६८ केजीबीवी टाइप तीन के होंगे।
- ११८ केजीबीवी चतुर्थ श्रेणी के कहलाएंगे
- ३१८ केजीबीवी प्रदेश में ।
- १८६ ब्लॉक तथा १४ शहरी क्षेत्रों में संचालित है केजीबीवी।
इनका कहना...
केजीबीवी को लेकर शनिवार को भी वीडिय़ों कॉन्फ्र्रेंस हुई थी। होली के बाद में सभी अधिकारियों का बुलाकर बैठक रखकर नए प्रवेश के लिए चर्चा की जाएगी।
-कांतिलाल खत्री सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान सिरोही।

Updated on:
18 Mar 2019 10:27 am
Published on:
18 Mar 2019 10:27 am