सिरोही

 फुटबॉल फ़ॉर स्कूल के तहत फुटबॉल वितरण

Feb 13, 2026
तंवरी
तंवरी

तंवरी @ पत्रिका. पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालन्द्री में एफ फोर एस (फुटबॉल फोर स्कूल) कार्यक्रम के तहत फुटबॉल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गंगा सिंह राठौड़, सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल एवं प्रशासक महिपाल सिंह सहित विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और फुटबॉल से मिलने वाले जीवन कौशल पर प्रेरित किया। विद्यार्थियों मास्टर यश जयपाल माली और तरुण राज मीना ने अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य पी. सेलवम ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलों को आवश्यक बताया।

जिले के 251 स्कूलों में 1751 फुटबॉल वितरण किए जाने हैं। शुक्रवार को 23 विद्यालयों में 187 फुटबॉल वितरित की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका प्रेमलता, शिक्षक अभिषेक माली सहित स्टाफ मौजूद रहा। छात्रों में उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का संचालन सुनीता गुलिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बी.एल. मीना ने दिया।

Updated on:
13 Feb 2026 08:41 pm
Published on:
13 Feb 2026 08:41 pm