सिरोही

VIDEO प्रजापति कुंभकार समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव : अग्नि को साक्षी मानकर 13 जोड़े बने हमसफर

प्रजापति कुंभकार समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव

less than 1 minute read
sirohi

सिरोही से भरत कुमार प्रजापत...
सिरोही. डीजे की धुन व थिरकते युवक-युवतियां, महिलाओं के मंगल गीत, समाजबंधुओं से भरा पांडाल, कार्यकर्ताओं के चेहरे पर उत्साह... कुछ ऐसा ही माहौल बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रजापति कुंभकार सामूहिक विवाह सेवा समिति की ओर से आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव में देखने को मिला।
समिति अध्यक्ष किशन प्रजापतने बताया कि सुबह बाराती डीजे की धुन पर नाचते विवाह स्थल पहुंचे। इसके बाद तोरण की रस्म अदा की गई। दोपहर 12.53 से 2.23 बजे के मध्य अग्नि को साक्षी मानकर एक साथ 13 जोड़े हमसफर बने। पंडितों ने शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान के साथ विवाह की रस्म अदा करवाई।

अन्य राज्यों से समाजबंधु आए
कार्यक्रम में अन्य राज्यों के समाजबंधुओं ने भी भाग लिया। विवाह समारोह देखने के लिए जन सैलाब उमड़़ा। संत हुकम भारती महाराज का सान्निध्य रहा। सामूहिक विवाह स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। भामाशाहों का आयोजन कमेटी ने स्वागत किया।

नम आंखों से विदा की दुल्हनें
समारोह के अंत में एक साथ 13 दुल्हनों को विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। बेटियां माता-पिता का साथ छोड़ कर नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही थीं।

इनका रहा सहयोग
महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सचिव नारायणलाल मेणिया, कोषाध्यक्ष प्रेमाराम घोडेला, उपाध्यक्ष ताराराम क्वाडिया, सह कोषाध्यक्ष भंवरलाल ऐणिया, सह सचिव दिनेश कुमार जाजपरा, सिरोही शाखा अध्यक्ष भगवानाराम, शिवगंज के माणकचन्द्र, रेवदर के गणेशराम, आबूरोड के छगनलाल, पिण्डवाड़ा के हेमाराम, कार्यकारिणी संरक्षक चम्पालाल, कोदरजी, विनोद कुमार, अध्यक्ष रघुनाथ, सचिव लकमाराम, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणछोड़, सह सचिव संजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष भंवरलाल, उपाध्यक्ष वेनाराम, मोहनलाल, हेमाराम, प्रचार मंत्री कांतिलाल, भंवर, चुन्नीलाल, देशाराम, ललित कुमार, कपूराराम, जोगाराम, वेनाराम, सोमाराम, चम्पतलाल, किशनलाल, नैनाराम आदि ने सहयोग किया।

Published on:
20 Nov 2019 09:20 pm
Also Read
View All