सिरोही

जिला कलक्टर का निरीक्षण: निर्माण कार्य, शिक्षा का स्तर, भोजन व्यवस्था की जांच कर सुधारने के निर्देश

- विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय विकास पर हुआ मंथन
less than 1 minute read
sirohi
sirohi

सिरोही.जिला कलक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी ने बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कालन्द्री का निरीक्षण कर निर्माण कार्य, शिक्षा स्तर, भोजन, अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक भी ली।
जिला कलक्टर ने विद्यालय परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर छात्रावास में छायादार पेड़ लगाने, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था व विद्यालय भवन में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, गल्र्स डॉरमेट्रीज की खिड़कियों में मच्छरजाली लगवाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने नायब तहसीलदार कालन्द्री को भी निर्देशित किया कि वे पेयजल व्यवस्था में सहयोग करें। प्राचार्य सुरेश चन्द्र को मैस में सब्जी की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डायनिंग हॉल एवं छात्रावास में समुचित सफाई करने की बात कही। बालिकाओं से सुविधाओं व भोजन की जानकारी ली तथा शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। भोजन शाला में गुणवत्ता जांची।

प्रबंध समिति की बैठक
इसके बाद जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में अभिभावकों के लिए विश्राम गृह व विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण जिला प्रशासन के सहयोग करने, बरसाती नाले में सीमेंट के पाइप लगाकर समतल करवाने, अटल टिंकरिंग लैब के लिए अनुमानित 1500 वर्गफीट का कक्ष बनवाने पर चर्चा की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2019 में पारदर्शिता के निर्देश दिए।

Published on:
03 Apr 2019 07:24 pm